Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आज का युवा बिहार का भविष्य है : मनीष वर्मा
    राज्य

    आज का युवा बिहार का भविष्य है : मनीष वर्मा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में जनता दल यूनाइटेड का बिहार संवाद कार्यक्रम आर्ट गैलरी सह प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम बुद्धिजीवी एवं युवाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शामिल हुए। उपस्थित बुद्धिजीवियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि आज का युवा बिहार का भविष्य है। हम अपने युवाओं को जिस प्रकार से तैयार करेंगे, वैसा ही भविष्य बिहार का होगा।

    मनीष वर्मा ने कहा कि सरकार का एक सीमित दायरा होता है। सरकार और समाज दोनों मिलकर किसी भी राज्य का विकास सुनिश्चित करते हैं इसलिए नीतीश सरकार अपने तरफ से हर स्तर पर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है, लेकिन हमें भी एक नागरिक होने के नाते समाज के प्रति अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। सरकार अनेकों प्रकार की योजनाएं शिक्षा क्षेत्र में चला रही हैं। प्रत्येक समुदाय, वर्ग, धर्म का बच्चा शिक्षित हो, इसके लिए हर व्यवस्था नीतीश कुमार ने बनाई है। हम अपने तरफ से आगे बढ़कर अपने बच्चों को उन सभी योजनाओं का लाभ दें, उन्हें शिक्षित करें तभी हमारा बिहार आगे बढ़ पाएगा।

    मनीष वर्मा ने उपस्थित छात्र- छात्राओं को कहा कि नौकरी का मतलब सरकारी नौकरी ही नहीं होती है। हमें बस नौकरी के लिए प्रयास नहीं करना है। सरकार अपनी व्यवस्था अनुसार ही रोजगार दे सकती है और हमें नौकरी पाने वाला नहीं बनना है बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। हमारे समाज में सरकारी नौकरी को लेकर ऐसी धारणा है कि उसके बिना कुछ है ही नहीं। हमें उस सोच से बाहर निकलना पड़ेगा। हम आज के समय में अपना व्यवसाय कर सकते हैं, स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं, अपना एंटरप्राइज लगा सकते हैं जिससे कि हम स्वयं तो अपनी जीविका चला ही पाएंगे, साथ ही हम दूसरों की जीविका भी चलाने योग्य हो जाएंगे।

    मनीष वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया तथा कहा कि बरगलाने वाले लोगों और पार्टी से दूर रहने की आवश्यकता है। हमसे पूर्व की सरकारों ने बिहार को गर्त में ले जाने का काम किया है, शिक्षा को गर्त में ले जाने का काम किया है नहीं तो बिहार आज जिस स्थिति में है, उससे कई गुना अच्छी स्थिति में होता। शिक्षा सभी के लिए सुलभ हो इसलिए नीतीश कुमार ने अनेक योजनायें चलाई है क्योंकि उनका मानना है कि यदि आप बढ़ेंगे तो पूरा बिहार बढ़ेगा। बिहार को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं, यह हम सब की जिम्मेदारी है कि उसके लिए सोच और उस दिशा में कदम उठाएं।

    2005 के पहले के बिहार और अब के बिहार में जमीन आसमान का अंतर है। हम उस पीढ़ी के लोग हैं, जो अंधेरे में अपना जीवन यापन करते थे। महीने में कभी एक दो बार बिजली आती थी। आज बिजली, सड़क, शिक्षा, रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर काम हुआ है। शिक्षा में 50 करोड़ से अधिक का बजट सरकार खर्च करती है। बिहार को आगे बढ़ाना है तो हमें सबसे पहले अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए समाज का प्रत्येक वर्ग का बच्चा शिक्षित हो, इसके लिए समाज को भी साथ देना होगा। जब हम शिक्षित होंगे, तभी स्वयं अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे और तभी बिहार के विकास के सहभागी होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे ने ली राजद की सदस्यता 
    Next Article मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ

      July 4, 2025

      कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version