रांची। एनडीए के सहयोगी आजसू पार्टी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने शुक्रवार को झामुमो का दामन थाम लिया। साथ ही भाजपा के जमुआ विधायक और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य केदार हाजरा भी झामुमो में चले गये। सीएम हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी। दोनों नेताओं के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी झामुमो में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार झामुमो केदार हाजरा को जमुआ से अपना उम्मीदवार बनायेगी। उमाकांत रजक को चंदनकियारी सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।
उमाकांत रजक और केदार हाजरा ने थामा झामुमो का दामन
Related Posts
Add A Comment