रांची। राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से रविवार को राजभवन में रांची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य सहित अन्य ने भेंट की। साथ ही राज्यपाल को कुलपति ने विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी।

दूसरी ओर, राज्यपाल से रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने भेंट की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। राज्यपाल से पंकज कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सद्गुरु अपना घर ट्रस्ट के एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की और संस्था की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही राज्यपाल से राजभवन में रांची आईसीएआई इंस्टीट्यूट चैप्टर के एक शिष्टमंडल ने भेंट की तथा संस्था की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। इसके अलावा राज्यपाल से रांची झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. सिंह ने भेंट की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version