Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में मतदाताओं ने बिजली नहीं, तो वोट नहीं के लगाए नारे 
    Top Story

    पलामू में मतदाताओं ने बिजली नहीं, तो वोट नहीं के लगाए नारे 

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024Updated:October 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के हैदरनगर प्रखंड के बभंडी पंचायत के गोल्हना गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सह मतदान केन्द्र संख्या 51 पर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर ग्रामीण महीनों से मांग करते आये हैं। ग्रामीण मतदाताओं ने बुधवार को इस केन्द्र पर पहुंचकर बिजली, तार, खंभें नहीं तो वोट भी नहीं देने के नारे लगाए।

    ग्रामीण सह युवा एक्टिविस्ट अंकू सिंह राणा, बच्चन सिंह (वार्ड सदस्य), मनीष सिंह, उपेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, अरुण सिंह, धीरज सिंह, अभिमन्यु सिंह, आलोक सिंह, टिंकू सिंह, दीपक सिंह, दुर्गेश सिंह, संजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रामजी सिंह, सिद्धि सिंह, अभिषेक सिंह सहित कई अन्य मतदाताओं ने कहा कि इस गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सह मतदान केन्द्र संख्या 51 पर चार वर्ष पूर्व ही बिजली कनेक्शन तो दे दिया गया। बिजली के तार, खंभें सुव्यवस्थित नहीं किये गये।

    ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता, जिला निर्वाचन व प्रखंड निर्वाचन अधिकारी को कई बार आवेदन दिया पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में बिजली की अनुपलब्धता की स्थिति में उन्हें लकड़ी व डंडे के सहारे बिजली की व्यवस्था करनी पड़ती है, जिससे बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

    इस संबध में विभागीय कार्यपालक अभियंता छत्तरपुर, सहायक अभियंता रामप्रसाद महतो व कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने ग्रामीणों को बताया है कि करीब एक किलोमीटर दूर इस मतदान केन्द्र तक बिजली पहुंचाने के लिये तार, खंभे का आवंटन होने के बाद ही इस समस्या निदान संभव हो पायेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि पूर्व सूचना के बावजूद यहां बिजली की व्यवस्था नहीं की गई तो उनकी मांग पूरी नहीं होने तक मतदान नहीं करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीसी और एसपी ने गिरिडीह केन्द्रीय कारागार का किया निरीक्षण 
    Next Article विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद जेल में छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version