Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हम हारने वालों में से नहीं हैं: कल्पना सोरेन
    Top Story

    हम हारने वालों में से नहीं हैं: कल्पना सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 6, 2024Updated:October 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा और गुमला में मंईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन
    -वीर तेलंगा खड़िया को दी श्रद्धांजिल, सभा को किया संबोधित
    -मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और बेबी देवी भी रहीं मौजूद
    आजाद सिपाही संवाददाता
    सिमडेगा। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा राज्य को गरीब बनाये रखना चाहती है। वह नहीं चाहती कि झारखंड के लोग शिक्षित हों। खेलकूद में आगे बढ़ें। वे चाहते हैं कि झारखंड हमेशा गरीब ही रहे। केंद्र की भाजपा नीत सरकार झारखंड को धन देने के मामले में सौतेली मां की तरह व्यवहार करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की हॉकी जैसे खेलों में विशिष्ट पहचान है। राज्य में प्रतिभाओं का भंडार है, लेकिन जब केंद्र द्वारा खेलो इंडिया के तहत धन मुहैया कराने का समय आता है, तो झारखंड सबसे निचले पायदान पर होता है। वह इस मद में पूरी राशि अपने राज्यों को आवंटित कर देता है, जहां उसकी सरकार होती है।

    कल्पना रविवार को सिमडेगा और गुमला में मंईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम में शिरकत कर रही थीं। इससे पहले उन्होंने वीर तेलंगना खड़िया को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह और बेबी देवी भी मौजूद थीं। कल्पना ने कहा कि हम हारने वालों में से नहीं हैं। आज झारखंड का हर व्यक्ति खुद को मजबूत महसूस करता है। और करे भी क्यों नहीं, जब उनके पीछे उनका भाई है, उनका दादा हेमंत सोरेन है। झारखंड का हर बच्चा, हर युवा केवल सपने ही नहीं देखता, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का साहस भी करता है। उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ना है, इसके लिए हेमंत सोरेन ने सीएम स्कूल आॅफ एक्सिलेंस खोल दिया है। उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जा रही है। बच्चों को शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 15 लाख का लोन दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया।

    भाजपा पर जम कर साधा निशाना:
    कल्पना ने भाजपा पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि अन्य योजनाओं में भी भेदभाव का शिकार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि आवास योजना के तहत झारखंड को जो धनराशि मिलनी चाहिए, वह भी भाजपा शासित राज्यों को मिल जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र केवल झारखंड के खनिज संसाधन चाहता है। जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र से कोयला रॉयल्टी मद में बकाया राज्य के 1.36 लाख करोड़ रुपये मांगते हैं, तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है। कल्पना ने कहा कि राज्य की जनता ने 2019 में भाजपा को माकूल जवाब दिया था और आगामी विधानसभा चुनाव में भी वैसा ही जवाब देगी।

    शाम को पहुंचीं गुमला, भरी हुंकार:
    कल्पना सोरेन रविवार शाम को गुमला पहुंचीं। यहां भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य में कई प्रकार की योजनाएं चलायी हैं। जिनमें से एक मंईयां सम्मान योजना है। उन्होेंने हेमंत सरकार की अन्य योजना का जिक्र किया और भाजपा पर निशाना साधा। कल्पना ने कहा कि पिछली सरकार ने 2014-16 के बीच शिक्षकों की भर्ती रोक दी। वहीं, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमारे मुख्यमंत्री ने स्कूल आफ एक्सीलेंस खोला। उन्होंने हेमंत सरकार की आवास योजना, पेंशन, शिक्षा आदि का जिक्र करते हुए कहा कि 1.36 लाख करोड़ रुपये केंद्र नहीं दे रहा। यह जनता का पैसा है। दूसरी ओर अपने कार्यकाल में भाजपा ने महिलाओं, नौजवानों, बुजूर्गों के बारे में कभी नहीं सोचा। अब जब हेमंत सरकार पूरे झारखंड के लोगों के बारे में सोच रही है तो भाजपा अड़ंगा लगाकर विकास में अवरोध पैदा कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोशल मीडिया पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ वायरल एफआइआर फर्जी: सीटी एसपी
    Next Article घोटालेबाजों को बचाने के लिए कोर्ट जाती है हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version