Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»साप्ताहिक शेयर समीक्षा : वैश्विक दबाव से शेयर बाजार में 27 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
    बिजनेस

    साप्ताहिक शेयर समीक्षा : वैश्विक दबाव से शेयर बाजार में 27 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट का तनाव और विदेशी निवेशकों की जोरदार बिकवाली की वजह से पिछला कारोबारी सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए जोरदार गिरावट वाला सप्ताह बन गया। जून 2022 के बाद पहली बार शेयर बाजार सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट का शिकार हो गया। बाजार की इस जबरदस्त कमजोरी के कारण सिर्फ 4 दिन में ही निवेशकों को लगभग 17 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

    शुक्रवार 4 अक्टूबर को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 3,883.40 अंक यानी 4.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,688.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 1164.35 अंक यानी 4.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,014.60 अंक के स्तर पर पिछले सप्ताह के कारोबार का अंत किया। बाजार में आई इस जोरदार गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 17 लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन शुक्रवार के कारोबार के बाद घट कर 461.06 लाख करोड़ रुपए (अस्थाई) के स्तर पर आ गया, जबकि इसके पहले वाले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 27 सितंबर को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 477.93 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को सोमवार से शुक्रवार तक के साप्ताहिक कारोबार में करीब 16.87 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    इस कारोबारी सप्ताह में बीएसई का लार्ज कैप इंडेक्स 4.3 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इस दौरान अडाणी ग्रीन एनर्जी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डाबर इंडिया, डीएलएफ, हीरो मोटोकॉर्प, बंधन बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, एवेन्यू सुपरमार्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 4 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 3.2 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट का शिकार हो गया। इस दौरान मिडकैप इंडेक्स में शामिल गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज, जूबिलेंट फूडवर्क्स, टीवीएस मोटर कंपनी, वोडाफोन आइडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, पीबी फिनटेक, वर्लपूल ऑफ इंडिया, बेयर क्रॉप साइंस, पेट्रोनेट एलएनजी और एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयर मिडकैप इंडेक्स के टॉप गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

    शुक्रवार को खत्म हुए सप्ताह के दौरान स्मॉलकैप इंडेक्स तुलनात्मक तौर पर कम गिरावट का शिकार हुआ। गिरावट की आंधी के बावजूद स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.01 प्रतिशत की ही गिरावट दर्ज की गई। इस इंडेक्स में शामिल ऑप्टिमस इंफ्राकॉम, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, कामधेनु वेंचर्स, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, राइट्स, नावा (एनएवीए), लिंक, इंटेलेक्ट डिजाइन अरेना, फिनिक्स मिल्स और सबरोज के शेयरों में साप्ताहिक आधार पर सबसे अधिक 10 से 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया, हरक्यूलिस होएस्ट्स, अनूप इंजीनियरिंग, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, विजय डायग्नोस्टिक सेंटर, आरपीजी लाइफ साइंसेज, ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज, बीएएसएफ इंडिया, वी मार्ट रिटेल, शक्ति पंप्स (इंडिया), रत्तन इंडिया पावर और जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयरों में साप्ताहिक आधार पर सबसे अधिक 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

    सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह में साप्ताहिक आधार पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का रियल्टी इंडेक्स 8 प्रतिशत की गिरावट का शिकार हुआ। इसी तरह ऑटोमोबाइल इंडेक्स 6 प्रतिशत, टेलीकॉम इंडेक्स 5 प्रतिशत और एनर्जी इंडेक्स 4.93 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ बंद हुए। कंपनियों की मार्केट वैल्यू की बात करें, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। उसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक गिरावट के मामले में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के मार्केट कैप में बढ़त दर्ज की गई।

    शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के दौरान हुए कारोबार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 40,511.50 करोड़ रुपये के स्टॉक्स की बिकवाली की, और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इस दौरान 33,074.39 करोड़ रुपये के स्टॉक्स की खरीदारी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी आलोचना करने पर अब नहीं होगी पत्रकार की गिरफ्तारी: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article नवरात्रि के तीसरे दिन भी महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव

      May 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      May 19, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version