रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवं असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, सह संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक बिरंची नारायण, सीमा शर्मा सहित समिति ने शामिल कार्यकर्ता उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा नेतृत्व की सरकार बनाने के लिए तैयार है। चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ता को जनभावनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि हम परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करें। कहा कि हमें अब चुनाव तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनकर कार्य करना है। हम अपने में चुनाव जीतने की तड़प पैदा करें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

