Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सारंडा विस्थापन और डीएमएफटी में भ्रष्टाचार को लेकर भारत आदिवासी पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन
    Top Story

    सारंडा विस्थापन और डीएमएफटी में भ्रष्टाचार को लेकर भारत आदिवासी पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 22, 2025Updated:October 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। भारत आदिवासी पार्टी, पश्चिम सिंहभूम ने बुधवार को जुबली तालाब के कैफेटेरिया परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड सरकार पर सारंडा क्षेत्र के वनग्रामों में बसे आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार सारंडा के 40 से अधिक वनग्रामों को अभयारण्य क्षेत्र से बचाने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे वहां के निवासियों में विस्थापन की आशंका गहराने लगी है।

    पार्टी नेताओं ने कहा कि एक ओर सरकार सर्वोच्च न्यायालय में सारंडा को अभयारण्य घोषित करने के पक्ष में हलफनामा दाखिल करती है और कैबिनेट से इसकी स्वीकृति भी देती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को विस्थापन के भय और भ्रम में डाल रही है। पार्टी की मांग है कि जिस प्रकार खनन क्षेत्र को अभयारण्य से मुक्त रखा गया है, उसी प्रकार सारंडा के 40 वनग्रामों को भी अभयारण्य क्षेत्र से बाहर रखा जाए।

    जिला उपाध्यक्ष तुरी सुंडी ने आरोप लगाया कि जिला खनिज फाउंडेशन मद में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत बने कई जलमीनार वर्षों से अधूरे पड़े हैं। सुंडी ने डीएमएफटी कोष की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं, जिला महासचिव कोलंबस हांसदा ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

    नेताओं ने घोषणा की कि सारंडा वन क्षेत्र में बसे आदिवासियों के विस्थापन, डीएमएफटी में भ्रष्टाचार और जिला स्तर पर व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में पार्टी 11 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला सचिव शांतिएल कांद्याबुरू, चंद्रशेखर मुंडा, मोरन सिंह देवगम, सनातन सवैया और हरिश बालमुचू उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवन क्षेत्र के मामले भारत विश्व में 9वें स्थान पर
    Next Article सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट जारी, लगातार तीसरे दिन फिसला सोना
    shivam kumar

      Related Posts

      महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद

      October 22, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द

      October 22, 2025

      रांची में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

      October 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद
      • घाटशिला उपचुनाव : 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द
      • नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट से भीषण हादसा, 35 लोगों की मौत
      • बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप
      • नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की पर गैर कानूनी तरीके से सत्ता कब्जाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version