Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा
    देश

    ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल पुलिस पर आरोप लगाया कि वह दुर्गापुर में ओडिशा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच उसी तरह गड़बड़ तरीके से कर रही है, जैसे गत वर्ष अगस्त में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में की गयी थी।

    भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट जारी कर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस ने राज्य सरकार के दबाव में जांच को गलत दिशा में मोड़ा था। मालवीय ने उम्मीद जताई कि दुर्गापुर कांड की जांच पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए ताकि दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा मिले।

    भाजपा के सह प्रभारी मालवीय ने कहा, “ममता बनर्जी के शासन में कानून-व्यवस्था की लगातार विफलता बेहद चिंताजनक है। पश्चिम बंगाल पुलिस को इस बार पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए, जैसा कि आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में नहीं किया गया था। तब कोलकाता पुलिस ने सरकारी निर्देशों के तहत जांच में हेरफेर की थी।”

    मालवीय ने बताया कि दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में वासिफ अली और उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को इस मामले में जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित राज्य बन गया है। जब तक तृणमूल कांग्रेस सरकार को जवाबदेह नहीं ठहराया जाएगा, तब तक महिलाएं भय के माहौल में जीती रहेंगी। ममता बनर्जी को वर्ष 2026 में जाना ही होगा।”

    इस बीच राज्य के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने भी कहा कि दुर्गापुर की घटना यह साबित करती है कि पूरे पश्चिम बंगाल में महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के असफल और कानूनविहीन शासन में पश्चिम बंगाल महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक जगह बन चुका है। गांव से लेकर शहर तक, अस्पताल से लेकर घर तक, हर जगह महिलाएं असुरक्षित हैं। तुष्टीकरण की राजनीति ने पुलिस जांच को पंगु बना दिया है, जिससे अपराधियों को खुली छूट मिल गई है। ममता बनर्जी ने राज्य को अपराधियों और बलात्कारियों का सुरक्षित ठिकाना बना दिया है।”

    उल्लेखनीय है कि आरजी कर मामले की प्रारंभिक जांच कोलकाता पुलिस ने की थी, लेकिन बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली। उस समय कोलकाता पुलिस पर साक्ष्य से छेड़छाड़ और जांच को प्रभावित करने के आरोप लगे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वदेशी को अपनाकर ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर : बाबूलाल
    Next Article प्रधानमंत्री से मिले अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली बम धमाका मामले में आतंकी उमर उन नबी का सहयोगी गिरफ्तार

      November 26, 2025

      ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी

      November 25, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद

      November 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में दर्दनाक हादसा: लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आग, चालक की मौत
      • भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रांची पहुंचे विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक
      • बिजली तार के संपर्क में आने से धान का फसल जलकर खाक
      • दिल्ली बम धमाका मामले में आतंकी उमर उन नबी का सहयोगी गिरफ्तार
      • पुटूआगढ़ जंगल में मिले युवक के शव पर बवाल, 5 घंटे जाम रहा कोयल पुल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version