Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीबीआइ ने एचपीजेड क्रिप्टो करेंसी टोकन धोखाधड़ी मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार
    देश

    सीबीआइ ने एचपीजेड क्रिप्टो करेंसी टोकन धोखाधड़ी मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने देशभर में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्र-V के तहत एचपीजेड क्रिप्टोकरेंसी टोकन धोखाधड़ी मामले में सात जगहों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

    सीबीआइ के अनुसार, तीन अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और बेंगलुरु में सात स्थानों पर छापेमारी कर आपत्तिजनक डिजिटल सबूत और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए। यह मामला 2021 से 2023 तक देश में सक्रिय रहे विदेशी मास्टरमाइंड्स द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ मिलकर रची गई एक संगठित आपराधिक साजिश से जुड़ा है।

    सीबीआइ जांच में सामने आया कि इस अवधि के दौरान ऋण, नौकरी, निवेश और क्रिप्टोकरेंसी योजनाओं के नाम पर आम नागरिकों को ठगा गया। धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए देश में कई फर्जी कंपनियां बनाई गईं, जिनका इस्तेमाल म्यूल बैंक खातों (ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले मुखौटे खाते) को संचालित करने और ठगे गए धन को इकट्ठा करने के लिए किया गया। यह राशि बाद में क्रिप्टोकरेंसी में देश के बाहर भेज दी गई।

    सीबीआइ के अनुसार, इन फर्जी कंपनियों को विभिन्न फिनटेक और भुगतान एग्रीगेटर प्लेटफ़ॉर्म्स पर पंजीकृत कर, सार्वजनिक धन को एकत्रित और स्थानांतरित करने के लिए इस्तेमाल किया गया। इन संस्थाओं का उपयोग सीमापार अपराध की आय को छिपाने और वैध दिखाने के लिए किया गया।

    एजेंसी ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर सक्षम अदालत में पेश किया। वहीं, अन्य संलिप्त व्यक्तियों, कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पहचान के लिए जांच अभी जारी है। सीबीआइ ने बताया कि वह साइबर-सक्षम वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए खुफिया जानकारी, अंतर-एजेंसी समन्वय और डिजिटल फोरेंसिक तकनीक का इस्तेमाल जारी रखेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमॉयल ने सितंबर में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.52 लाख टन उत्पादन किया
    Next Article गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष बने जगदीश विश्वकर्मा
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में कहा, एआई दुरुपयोग रोकने पर हो वैश्विक समझौता

      November 23, 2025

      रायपुर में एसीबी-ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन: पूर्व आबकारी आयुक्त समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

      November 23, 2025

      दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस की रैली, एसआईआर का मुद्दा उठाएगी

      November 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में कहा, एआई दुरुपयोग रोकने पर हो वैश्विक समझौता
      • जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू राय
      • रांची की टीम ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता ओवरऑल खिताब
      • रायपुर में एसीबी-ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन: पूर्व आबकारी आयुक्त समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी
      • काठमांडू में दुर्गा प्रसाई का राजशाही अभियान स्थगित, सरकार से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version