Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन का न हो उपयोग : डीडीसी
    Top Story

    मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन का न हो उपयोग : डीडीसी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2025Updated:October 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई। बैठक में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अम्बेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना और जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

    इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सप्ताह में कम से कम दो दिन क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन का उपयोग न हो यह सुनिश्चित करने और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने पदमा प्रखंड में योजनाओं की प्रगति पर विशेष बल देने और बीपीओ एवं रोजगार सेवकों को भी क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की निगरानी करने का निर्देश अधिका‍रियों को दिया। पंचायत समिति के कार्यों में पिछड़े पंचायतों को चिन्हित कर उनकी प्रगति तेज करने पर जोर दिया गया।

    बैठक में जेएसएलपीएस, आदि कर्मयोगी अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, दीदीबाड़ी योजना, बिरसा कूप सिंचाई योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। वहीं सभी अधिकारियों को गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने, पीडी जनरेशन और वर्मी कम्पोस्ट से संबंधित कार्यों में सक्रियता दिखाने को कहा गया। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस, डीआरडीए निदेशक, डीपीआरओ, सभी बीडीओ, बीपीओ, बीपीएम एवं विभिन्न योजनाओं के समन्वयक सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनता दरबार में फरियादियों की समस्‍याओं पर डीसी ने दिया कार्रवाई के निर्देश
    Next Article उपचुनाव की घोषणा के बाद पहले 72 घंटे के लिए डीईओ ने जारी किया विशेष निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version