पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘संपूर्ण क्रांति’ के उद्‌घोषक, बिहार के लाल, भारत रत्न, “लोकनायक” जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर शनिवार काे पुष्पार्चन कर उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।

सम्राट चाैधरी ने इस मौके पर कहा कि जयप्रकाश जी के विचार में संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी थी कि केन्द्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। कांग्रेस द्वारा देश में लागू आपातकाल को जेपी नारायण जी ने समाप्त कर दिया था। देश के लिए उनके द्वारा किये गये कृत्याें काे भूलाया नहीं जा सकता।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version