Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपायुक्त ने सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने का दिया निर्देश
    Top Story

    उपायुक्त ने सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने का दिया निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और कई निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड), दंत चिकित्सालय, जन औषधि केंद्र, एसएनसीयू (एसएनसीयू) और वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में एक साथ अधिक संख्या में मरीजों की उपस्थिति को देखते हुए पंजीकरण और परामर्श की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया।

    उपायुक्‍त ने कहा कि डॉक्टरों और नर्सों की ड्यूटी रोस्टर सूची को अस्पताल भवन के बाहर प्रदर्शित किया जाए, ताकि आमजन को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जानकारी रहे। अस्पताल परिसर में सीपेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत सुधार कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने डीएस कार्यालय के समक्ष पार्किंग शेड निर्माण कराने का भी निर्देश दिया, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों एवं आगंतुकों को सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल की स्वच्छता, समय पर सेवा देने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने सिविल सर्जन को सभी निर्देशों का जल्द पालन करने को कहा। इस अवसर पर सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनुपम किशोर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के 17 जिलों में 25 को हल्की बारिश की संभावना
    Next Article हाइवा मालिक और जेएलकेएम नेता के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं

      October 25, 2025

      धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

      October 25, 2025

      सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन

      October 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं
      • धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
      • सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन
      • गोपालगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version