Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»महालठबंधन बन गया है महागठबंधन: दिलीप जायसवाल
    राज्य

    महालठबंधन बन गया है महागठबंधन: दिलीप जायसवाल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 28, 2025Updated:October 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को भागलपुर के एनडीए कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अब महालठबंधन बन चुका है। सीट बंटवारे को लेकर आपसी मतभेद का चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

    दिलीप जायसवाल ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि विपक्ष खुद भ्रम फैलाने में जुटा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जननायक की उपाधि को ही चोरी कर लिया और अपने नाम में जननायक जोड़ लिया, जो जनता को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

    उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह सिर्फ जुमलेबाजी में लगा है। कभी सोने का कटोरा तो कभी चांदी का चम्मच देने की बात कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। लेकिन जनता अब सब जान चुकी है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बिहार में एनडीए का माहौल है और 2025 में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। प्रेस वार्ता के दौरान भागलपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह, भाजपा बिहार मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर समेत एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमजबूत संगठन ही पार्टी के जीत की कुंजी : सांसद
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम

      October 29, 2025

      यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति की रक्षा का चुनाव : अमित शाह

      October 29, 2025

      बिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को जितने नहीं देना है : योगी आदित्यनाथ

      October 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      • भाजपा ने कांग्रेस पर ‘बांग्लादेश-प्रेमी’ होने का लगाया आरोप
      • रूसी एलएनजी पर राेक मुश्किल-जापान
      • नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version