Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हमास और इजराइल ने वार्ता के पहले दौर में सकारात्मक रुख अपनाया
    दुनिया

    हमास और इजराइल ने वार्ता के पहले दौर में सकारात्मक रुख अपनाया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शर्म अल-शेख (मिस्र)। आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के प्रतिनिधियों के बीच गाजा वार्ता का पहला दौर यहां “सकारात्मक माहौल” में आज सुबह समाप्त हो गया। सोमवार शाम से शुरू इस वार्ता के कई दिन तक जारी रहने के आसार हैं। यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्धविराम योजना पर केंद्रित है।

    द अरब न्यूज के अनुसार, मिस्र के सरकारी मीडिया अल-कहेरा न्यूज ने मंगलवार सुबह बताया कि हमास और मध्यस्थों के बीच गाजा वार्ता का पहला दौर “सकारात्मक माहौल” के बीच मिस्र में समाप्त हो गया है। वार्ता आज भी जारी रहेगी। बंद दरवाजों के पीछे और कड़ी सुरक्षा के बीच यह बातचीत इजराइल के कतर पर हमला करके हमास के प्रमुख वार्ताकारों को मारने की कोशिश के कुछ हफ्ते बाद शुरू हुई है। अल-क़हेरा न्यूज के अनुसार दोनों प्रतिनिधिमंडल के बीच चर्चा बंदियों और कैदियों की रिहाई के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श के साथ शुरू हुई।

    इसमें कहा गया है कि मिस्र और कतर के मध्यस्थ इजराइली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों के बदले गाजा में बंधकों की रिहाई के लिए एक व्यवस्था स्थापित करने के लिए दोनों पक्षों के साथ काम कर रहे हैं। उधर, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि उन्हें पूरी तरह यकीन है कि शांति समझौता संभव है।

    हमास के प्रमुख वार्ताकार खलील अल-हय्या ने वार्ता से पहले मिस्र के खुफिया अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बताया गया है कि सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले और उसके बाद हुए युद्ध की दूसरी बरसी की पूर्व संध्या पर शुरू हुई वार्ता का यह दौर कई दिनों तक चल सकता है।

    मिस्र के अखबार अल-अहरम की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर ने वार्ताकारों से गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए तेजी से कदम उठाने का आग्रह किया है। उधर, ट्रंप की इस योजना में हमास के निरस्त्रीकरण की परिकल्पना की गई है। इसे समूह के स्वीकार किए जाने की संभावना नहीं है। गाजा पर युद्ध शुरू करने के बाद से इजराइल ने बार-बार वार्ता को बाधित किया है। इस बार यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20 सूत्रीय रूपरेखा पर आधारित है।

    हमास ने कहा है कि उसकी मांगों में गाजा से पूरी तरह से इजराइली सेना की वापसी, स्थायी युद्धविराम और इजराइली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों के बदले जीवित और मृत, बचे हुए बंदियों की अदला-बदली शामिल है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइली बमबारी में 67,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लगभग 1,70,000 घायल हुए हैं। इस युद्ध ने गाजा की 24 लाख की 90 प्रतिशत आबादी को कई बार विस्थापित किया है।

    इजराइल के प्रतिनिधिमंडल में खुफिया अधिकारी और सलाहकार शामिल हैं। मुख्य वार्ताकार रॉन डर्मर के वार्ता की प्रगति के आधार पर इस सप्ताह के अंत में शामिल होने की उम्मीद है। हमास प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व निर्वासित गाज़ा नेता खलील अल-हय्या कर रहे हैं।

    द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को व्हाइट हाउस में मुक्त बंधक एडन अलेक्जेंडर की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, दो साल पहले दक्षिणी इजराइल पर हमास के नेतृत्व वाले आक्रमण के दौरान गाजा में अपहरण कर लिए गए एडन अमेरिकी-इजराइली एकमात्र सैनिक हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुतिन और नेतन्याहू ने की मध्य पूर्व के हालात पर चर्चा
    Next Article बांग्लादेश में उदयन एक्सप्रेस का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल

      January 10, 2026

      खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन

      January 10, 2026

      ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, 10 दिनों में 36 की मौत

      January 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version