Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के गिरिडीह में हार्डकोर नक्सली दम्पति ने किया आत्मसमर्पण
    Top Story

    झारखंड के गिरिडीह में हार्डकोर नक्सली दम्पति ने किया आत्मसमर्पण

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2025Updated:October 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में बुधवार को सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पारसनाथ जोन में सक्रिय दो नक्सली शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ़ शिवा और उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ़ उर्मिला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पपरवाटांड़ स्थित नए पुलिस लाईन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के अधिकारियों ने मुख्यधारा में लौटने पर दोनों का स्वागत किया।

    झारखंड में जारी नक्सल मुक्त अभियान के तहत भाकपा माओवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सरकार के नक्सलमुक्त अभियान की नई दिशा-नई पहल से प्रभावित होकर गिरिडीह पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अमित सिंह, गिरडीह के उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक (एसपी) डाॅ. विमल कुमार के समक्ष हार्डकोर भाकपा माओवादी नक्सली दंपत्ति आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापस लौटा।

    पुलिस के अनुसार, शिवलाल हेंब्रम उर्फ शिवा एरिया कमेटी केे सदस्य है, जबकि उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला गिरिडीह के पीरटांड के कुख्यात नक्सली विवेक दा के दस्ते की सक्रिय सदस्य है। इन दोनों के खिलाफ डुमरी, मधुबन, खुखरा, पीरटाड में कूल 15 मामले दर्ज हैं। इनमें जुड़े 11 केस शिवा के खिलाफ और चार केश पत्नी सरिता के खिलाफ हैं। दोनों गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

    आत्मसमर्पण के बाद ‘दिशा एक नई पहल’ नीति के तहत दोनों को राज्य सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की पुनर्वास राशि दी जाएगी। इसके अलावा अन्य प्रावधानों के तहत सुविधाएं मुहैया करवायी जाएंगी।

    पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के डीआइजी ने कहा कि हाशिए पर गये नक्सली संगठन की ओर से आगामी 20 अक्टूबर को झारखंड बंद का कोई मायने नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, शेष नक्सली मुख्य धारा में वापस लौटकर शांतिपूर्ण जीवन व्यतित करें।

    उल्‍लेखनीय है कि झारखंड के गिरिडीह स्थित पारसनाथ का इलाका एक समय लाल आतंक के साये में इतना गहरा था कि जंगल और पहाड़ नक्सलियों के गढ़ माने जाते थे । पारसनाथ का क्षेत्र नक्सलियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना हुआ करता था, जहां उनकी समानांतर हुकूमत चलती थी। लेकिन झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के संयुक्त अभियानों ने इस लाल गलियारे को लगभग पूरी तरह तबाह कर दिया है। एक साल के भीतर 15 वांछित नक्सलियों में से 12 का मुठभेड़ हो चुका है। 15 सितंबर को एक करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के मारे जाने के बाद इस इलाके में नक्सलियों का प्रभाव लगभग खत्‍म हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपचुनाव की घोषणा के बाद पहले 72 घंटे के लिए डीईओ ने जारी किया विशेष निर्देश
    Next Article आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान

      May 30, 2026

      क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी

      May 30, 2026

      जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा

      May 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
      • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version