Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईएलटी20 नीलामी: आंद्रे फ्लेचर सबसे महंगे खिलाड़ी, अश्विन रहे अनसोल्ड
    स्पोर्ट्स

    आईएलटी20 नीलामी: आंद्रे फ्लेचर सबसे महंगे खिलाड़ी, अश्विन रहे अनसोल्ड

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वेस्टइंडीज़ के ओपनर आंद्रे फ्लेचर ने आईएलटी20 की पहली खिलाड़ी नीलामी में सुर्खियां बटोरीं। फ्लेचर को एमआई एमिरेट्स ने 2,60,000 अमेरिकी डॉलर की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। वहीं चौंकाने वाला नतीजा यह रहा कि भारत के दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन 1,20,000 अमेरिकी डॉलर के उच्चतम आधार मूल्य पर भी नहीं बिके।

    इंग्लैंड के स्कॉट करी को दुबई कैपिटल्स ने 2,50,000 अमेरिकी डॉलर में खरीदा, जबकि गल्फ जायंट्स ने लियम डॉसन पर 1,70,000 अमेरिकी डॉलर खर्च किए। अफगानिस्तान के नवीन-उल-हक भी फ्लेचर के साथ एमआई एमिरेट्स से जुड़े, उन्हें 1,00,000 अमेरिकी डॉलर में खरीदा गया।

    यूएई खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस नीलामी में ऐतिहासिक रहा। शारजाह वॉरियर्ज़ ने राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए जुनैद सिद्दीकी को 1,70,000 अमेरिकी डॉलर में दोबारा शामिल किया, जो उनका सबसे महंगा सौदा रहा। वहीं एमआई एमिरेट्स ने यूएई के तेज गेंदबाज मुहम्मद रोहिद को 1,40,000 अमेरिकी डॉलर में खरीदा।

    अन्य बड़े सौदों में डेजर्ट वाइपर्स ने पाकिस्तान के फखर जमां और नसीम शाह को उनके आधार मूल्य 80,000 अमेरिकी डॉलर में शामिल किया। अबू धाबी नाइट राइडर्स ने स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलन (1,10,000 अमेरिकी डॉलर), माइकल पेपर, उन्मुक्त चंद और जॉर्ज गार्टन को टीम में लिया। इतिहास रचते हुए फैसल खान पहले सऊदी अरब के खिलाड़ी बने जिन्हें वाइपर्स ने 10,000 अमेरिकी डॉलर में खरीदा।

    गल्फ जायंट्स ने अपनी टीम सबसे पहले पूरी करते हुए तबरेज शम्सी, फ्रेड क्लासेन और क्रिस वुड को जोड़ा। एमआई एमिरेट्स ने फ्लेचर के अलावा शाकिब अल हसन (40,000 अमेरिकी डॉलर) और इंग्लैंड के ऑलराउंडर जॉर्डन थॉम्पसन (48,000 अमेरिकी डॉलर) को खरीदा। शारजाह वॉरियर्ज़ ने ड्वेन प्रिटोरियस (1,20,000 अमेरिकी डॉलर), नाथन सॉटर (1,00,000 अमेरिकी डॉलर), जेडन सील्स और तास्किन अहमद को शामिल किया।

    आईएलटी20 का चौथा सीजन 2 दिसंबर से शुरू होगा और 4 जनवरी तक छह टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
    Next Article भारत ने जीता दिल: चीन की वेन शियाओयान ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजन को बताया सर्वश्रेष्ठ
    shivam kumar

      Related Posts

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025

      एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

      October 21, 2025

      महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version