Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हमास के बंधक रहे नेपाली नागरिक विपिन जोशी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
    दुनिया

    हमास के बंधक रहे नेपाली नागरिक विपिन जोशी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – इजराइल के राजदूत अंतिम संस्कार में शामिल हुए, इजराइली राष्ट्रपति का शोक संदेश पढ़ा गया
    काठमांडू। इजराइल पर हमले के दौरान हमास के हाथों बंधक बनाए जाने के बाद मारे गए 23 वर्षीय विपिन जोशी के पार्थिव शरीर का मंगलवार को महाकाली नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों स्थानीय लोग अंतिम सम्मान देने के लिए इकट्ठा हुए। अंतिम संस्कार से पहले सशस्त्र पुलिस बल के एक दल ने औपचारिक सलामी दी और कंचनपुर के मुख्य जिला अधिकारी लक्ष्मण धाकल ने सम्मान के प्रतीक के रूप में ताबूत पर राष्ट्रीय ध्वज लपेटा।

    जोशी के पिता महानंद जोशी और उनके चचेरे भाई किशोर जोशी ने अंतिम संस्कार में मुखाग्नि दी। नेपाल में इजराइल के राजदूत शमुलिक एरी बास, दो अन्य इजराइली प्रतिनिधियों के साथ नदी के किनारे अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सम्मान के संकेत के रूप में इजराइली ध्वज भी जोशी के शरीर पर रखा गया और इजराइली राष्ट्रपति का एक शोक संदेश पढ़ा गया।

    सुदुरपाशिम विश्वविद्यालय के छात्र विपिन जोशी ‘अर्न एंड लर्न’ कार्यक्रम के तहत इज़राइल गए थे। वह सेडोट नेगेव क्षेत्र में काम करने वाले 49 नेपाली छात्रों में से एक थे, जब हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को हमला किया था। प्रारंभिक हमले में दस नेपाली मारे गए थे। जोशी उन लोगों में से थे, जिन्हें बंदी बना लिया गया था। लगभग दो वर्षों के बाद इजराइली अधिकारियों ने हमास के साथ संघर्ष विराम के बाद बंधक समझौते के दौरान जोशी की मौत की पुष्टि की। बाद में उनका शव इज़राइल को सौंप दिया गया। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को काठमांडू के त्रिभुवन अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने श्रद्धांजलि दी। नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर से विपिन जोशी के शव को उनके गृहनगर ले जाया, जहां आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची
    Next Article अभिनेता असरानी के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची

      October 21, 2025

      गाजा में दो इजराइली सैनिकों की हत्या, आईडीएफ का ताबड़तोड़ हमला, 45 की मौत

      October 20, 2025

      पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्धविराम पर सहमति! दोहा में हुई उच्चस्तरीय वार्ता

      October 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का राजद नेताओं को धूर्त कहना आपत्तिजनक : कैलाश यादव
      • देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ
      • अभिनेता असरानी के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
      • हमास के बंधक रहे नेपाली नागरिक विपिन जोशी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
      • जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version