Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मेक्सिको में बरसात से तबाही, 64 नागरिकों की मौत, 65 लापता
    दुनिया

    मेक्सिको में बरसात से तबाही, 64 नागरिकों की मौत, 65 लापता

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में बरसात से भारी तबाही हुई है। संघीय सरकार ने सोमवार सुबह इस विभीषिका की विवरण जारी किया। विवरण के अनुसार, पिछले हफ्ते मेक्सिको में बरसात, बाढ़ और भूस्खलन के दौरान 64 नागरिकों की मौत हो गई। 65 लोग अब भी लापता हैं। मौतों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। अमेरिकी महाद्वीप के देश मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख लॉरा वेलाजक्वेज ने कहा कि यह मौतें अत्यधिक भारी बारिश वाले चार राज्यों में हुईं।

    मेक्सिको न्यूज डेली की रिपोर्ट के अनुसार, लॉरा वेलाजक्वेज ने कहा कि वेराक्रूज सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां 29 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग लापता हैं। हिडाल्गो में 21 लोगों की मौत हो गई है और 43 लोग लापता हैं। इसके अलावा पुएब्ला में 13 नागरिकों की मौत हुई है और चार लोग लापता हैं। क्वेरेटारो में भूस्खलन में एक व्यक्ति और एक छह वर्षीय लड़के की जान चली गई। वेलाजक्वेज ने कहा कि चार राज्यों में 6 से 9 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के कारण कई राज्यों में नदियां उफान पर आ गईं और भूस्खलन हुआ।

    बाढ़ ने वेराक्रूज़, हिडाल्गो, पुएब्ला, क्वेरेटारो और सैन लुइस पोटोसी के कई नगर पालिकाओं को प्रभावित किया। संघीय अवसंरचना, संचार और परिवहन मंत्री जेसुस एंटोनियो एस्टेवा मदीना ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण संघीय राजमार्गों में 132 जगह रुकावट आई। शीनबाम ने कहा कि इनमें से दो को छोड़कर बाकी सभी रुकावटें दूर कर दी गई हैं।

    संघीय विद्युत आयोग की निदेशक एमिलिया एस्तेर कैलेजा अलोर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित राज्यों में लगभग 2,63,000 बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। सोमवार सुबह 6 बजे तक इनमें से 84 प्रतिशत उपभोक्ताओं की बिजली सेवा बहाल कर दी गई थी। रक्षामंत्री रिकार्डो ट्रेविला ने बताया कि मैक्सिकन सेना और राष्ट्रीय रक्षक दल के 7,347 सदस्यों को वेराक्रूज, हिडाल्गो, पुएब्ला, क्वेरेटारो और सैन लुइस पोटोसी में तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में संसद विघटन और अंतरिम सरकार गठन को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
    Next Article इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबर : भारत के मिसाइल मैन और 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत

      October 14, 2025

      हमारे आंतरिक मामलाें में दखल ना दे अफगानिस्तानः पाकिस्तान

      October 14, 2025

      नेपाल में संसद विघटन और अंतरिम सरकार गठन को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

      October 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
      • चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
      • बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version