Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी एनसीपी
    Jharkhand Top News

    झारखंड निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी एनसीपी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सौरव ओझा बने महानगर नगर निगम अध्यक्ष
    पूर्वी सिंहभूम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी) ने झारखंड में होने वाले आगामी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को सर्किट हाउस एरिया में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रायशुमारी कर सर्वसम्मति से सौरव ओझा को जमशेदपुर महानगर नगर निगम क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (नगरीय निकाय) सह तीन राज्यों के प्रभारी डॉ. पवन पांडेय की उपस्थिति में सौरव ओझा को मनोनयन पत्र सौंपा गया।

    इस अवसर पर डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि वर्षों से लंबित जमशेदपुर महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नगर निगम क्षेत्रों के चुनाव की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है। इससे जमशेदपुर क्षेत्र के तीनों नगर निकायों की जनता को अपने तृतीय स्तर के चुनाव में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा और वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अपने प्रतिनिधि चुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीनों नगर निकायों जमशेदपुर नगर निगम, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में एक-एक अध्यक्ष एवं प्रभारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।

    उन्होंने बताया कि सौरव ओझा को जमशेदपुर महानगर नगर निगम अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है कि वे तीनों नगर निकायों के अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करें और पार्टी को चुनावी मैदान में मजबूती से उतारें।

    डॉ. पांडेय ने कहा कि वर्षों से लंबित चुनाव संपन्न होने पर केंद्र से फंड निर्गत होगा, जिससे जमशेदपुर महानगर के तीनों नगर निगम क्षेत्रों के विकास कार्यों को तीव्र गति मिलेगी। इसी कारण पार्टी ने अभी से तैयारी आरंभ कर दी है ताकि वार्ड स्तर पर आरक्षण व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए योग्य और ईमानदार प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा जा सके।

    उन्होंने कहा कि सौरव ओझा को इस कार्य के लिए अधिकृत किया गया है और पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

    उन्होंने विश्वास जताया कि सौरव ओझा के नेतृत्व में एनसीपी जमशेदपुर महानगर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी और जनता को विकास की नई दिशा मिलेगी।

    सौरव ओझा ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

    कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह टोनी, ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleढाबा मालिक के साथ मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार
    Next Article गैराज में लगी आग में नौ बाइक सहित लाखों का सामान जलकर राख
    shivam kumar

      Related Posts

      सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय

      October 29, 2025

      बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा

      October 29, 2025

      लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये

      October 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय
      • बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा
      • लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version