Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव
    रांची

    अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2025Updated:October 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड की जनता जेएमएम की कार्यवाही की प्रतीक्षा में
    रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार चुनाव में इतनी बार ‘यू’ टर्न मारा है कि अब उसे जेएमएम (यू) कहना चाहिए। शुरूआत में यह 16 सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। फिर यू टर्न मारा और सीटों की संख्या 12 कर दी। इसके बाद महागठबंधन के नेताओं से मिले। कहा सीटों पर फैसला हो गया। फिर यू टर्न मारा और सीटों की संख्या तीन तक घटा दी। प्रतुल ने कहा कि महागठबंधन ने जब ठेंगा दिखाया तो रांची में प्रेस कांफ्रेंस करके 6 सीटों पर लड़ने की घोषणा की। 24 घंटे में फिर से यू टर्न मारा और एक भी सीट पर नामांकन नहीं किया।

    प्रतुल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में झारखंडी अस्मिता बिहार के चौराहे पर तार-तार हो गयी। लंबे समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा याचना करती रही, लेकिन गठबंधन में उनकी दाल नहीं गली। झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राजद और कांग्रेस ने उनके पीठ में खंजर भोंका है। इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक धूर्तता करार दिया। प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री और महासचिव ने घोषणा की कि झारखंड में वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की समीक्षा करेंगे। झारखंड की जनता को बेसब्री से इंतजार रहेगा। वोट गठबंधन को झारखंड की जनता ने दिया था। फिर समीक्षा से क्या निर्णय निकलेगा? क्या मुख्यमंत्री राजद को मंत्रिमंडल से बाहर निकलेंगे या कांग्रेस के मंत्रियों को भी? या फिर समीक्षा की घोषणा सिर्फ एक ढकोसला निकलेगा? प्रतुल ने कहा कि अब आने वाला समय बतायेगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के पद चिह्नों पर चलते हुए झारखंडी अस्मिता की रक्षा कर पायेंगे? या एक बार फिर से सत्ता में बने रहने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा घुटने टेक कर इन दोनों दलों के सामने नतमस्तक रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा

      October 21, 2025

      मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का राजद नेताओं को धूर्त कहना आपत्तिजनक : कैलाश यादव

      October 21, 2025

      धनबाद : 252 वर्ष पुराने ऐतिहासिक काली मंदिर की है अनोखी परम्परा

      October 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव
      • भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा
      • एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल
      • महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली
      • देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version