Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा
    Top Story

    भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची में लगातार हो रही व्यापारियों के साथ आपराधिक वारदातों से व्यापारी जगत में दहशत है। हाल ही में कटहल मोड़ के पास सीमेंट कारोबारी को गोली मारकर कर हत्या कर दी गयी और कांके थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक की हत्या ने राजधानी रांची की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। इसी विषय पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने राज्य की लचर कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जतायी।

    उन्होंने कहा कि सुरक्षा का विषय सबसे गंभीर है। यदि व्यापारी और उद्यमी भयमुक्त वातावरण में काम नहीं कर पाएं, तो राज्य में व्यापार और उद्योग का विकास ठप हो जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की भूमिका सबसे अहम है, चाहे वह रोजगार सृजन हो या सरकार के लिए कर संग्रहण का मामला। लेकिन बीते दिनों जिस तरह की वारदातें हो रही हैं, उनसे पूरा व्यापारी वर्ग को चिंता में डाल दिया है। आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर डीजीपी से मुलाकात की गयी है और राज्य स्तरीय बैठक में सभी 24 जिलों के एसपी और शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल हुए थे।

    बैठक में प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस तरह के हो रहे घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह देश-विदेश के निवेशकों को झारखंड में पूंजी निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह की वारदातें राज्य की छवि को खराब कर रही हैं और निवेश पर विराम लगाती हैं। मल्होत्रा ने प्रशासन से मांग की है कि राज्य में लगातार हो रही इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर तुरंत लगाम लगायी जाये, ताकि व्यापारियों और आम लोगों का भरोसा कायम रहे और झारखंड को व्यापार और उद्यमिता के अग्रणी प्रदेश के रूप में पहचान दिलाने का सपना साकार हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल
    Next Article अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया

      December 5, 2025

      नाली को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने डीसी से की शिकायत

      December 5, 2025

      रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      December 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में आम चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचीं
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ की कमाई में आई गिरावट
      • आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 7.3 फीसदी किया
      • सोना 940 रुपये तक सस्ता, 24K 1.29L के नीचे; चांदी भी 190K के आसपास
      • भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version