Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान अपने ही लोगों पर बमबारी करता है, दुनिया जानती हैः भारत
    दुनिया

    पाकिस्तान अपने ही लोगों पर बमबारी करता है, दुनिया जानती हैः भारत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने सुरक्षा परिषद की खुली बहस में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया
    न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूूत पार्वथानेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नजर भारतीय भू-भाग खासकर जम्मू-कश्मीर पर है। हर वर्ष भारत की पाकिस्तान भ्रामक निंदा करता है। यह वही देश है, जो अपने लोगों पर बमबारी करता है। सुनियोजित नरसंहार करता है। 1971 का ऑपरेशन सर्चलाइट इसका गवाह है। दुनिया पाकिस्तान के दुष्प्रचार को समझती है। इस बहस का विषय महिला, शांति और सुरक्षा रहा।

    न्यूयॉर्क स्थित भारत का स्थायी मिशन ने छह अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दिए गए राजदूत पार्वथानेनी हरीश का पूरा वक्तव्य जारी किया है। वक्तव्य के अनुसार, पार्वथानेनी ने कहा कि पाकिस्तान वही देश है, जो केवल गुमराह करने और अतिशयोक्ति से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकता है। यह वही देश है जिसने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाया और अपनी ही सेना को 4,00,000 महिलाओं के नरसंहारी सामूहिक बलात्कार के सुनियोजित अभियान को मंजूरी दी थी।

    उन्होंने कहा कि भारत महिला, शांति और सुरक्षा एजेंडे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अटल है। भारत अपने सहयोगियों, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा करने और साझा चुनौतियों के सामूहिक समाधान को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। वैश्विक शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति के रूप में भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में निरंतर योगदान दिया है। 1960 के दशक की शुरुआत में प्रस्ताव 1325 को अपनाने से बहुत पहले भारत ने कांगो में महिला चिकित्सा अधिकारियों को तैनात किया था। यह संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में महिलाओं की सेवा के शुरुआती उदाहरणों में से एक था।

    स्थायी प्रतिनिधि हरीश ने कहा कि इस प्रारंभिक प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति 2007 में और भी स्पष्ट हुई, जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहली बार पूरी तरह से महिला पुलिस इकाई लाइबेरिया में तैनात की। इसने लाइबेरिया के समाज में एक बदलाव को गति दी। महिलाएं रक्षक और आदर्श दोनों हो सकती हैं। यह पहल वास्तव में एक क्रांतिकारी बदलाव साबित हुई। उन्होंने कहा कि महिला शांति सैनिकों को आगे बढ़ाने में भारत के नेतृत्व का उदाहरण भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी डॉ. किरण बेदी की 2003 में पहली महिला पुलिस सलाहकार और संयुक्त राष्ट्र पुलिस प्रभाग की प्रमुख के रूप में नियुक्ति से मिलता है।

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि आज 160 से अधिक भारतीय महिला शांति सैनिक क्षेत्र में सेवा कर रही हैं। इन्हें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सूडान के अबेई और दक्षिण सूडान में तैनात किया गया। भारत ने अपनी महिला शांति सैनिकों की क्षमता निर्माण पर फोकस किया है। भारतीय सेना का नई दिल्ली में स्थापित संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र उत्कृष्टता केंद्र बन गया है। यह प्रतिवर्ष 12,000 से अधिक सैनिकों को प्रशिक्षण देता है।

    उन्होंने कहा कि यह याद करते हुए खुशी हो रही है कि फरवरी 2025 में भारत ने वैश्विक दक्षिण की महिला शांति रक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। इसमें 35 देशों की महिला शांति रक्षकों ने भाग लिया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में शांति अभियानों में महिलाओं के सामने आने वाली उभरती चुनौतियों की पड़ताल की गई। यौन शोषण और दुर्व्यवहार जैसी चुनौतियों से निपटने की कारगर रणनीति पर चर्चा की गई। हाल ही में अगस्त 2025 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम की मेजबानी की। इसमें 15 देशों ने हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन ने की बलाेच लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड पर प्रतिबंध लगाने की मांग
    Next Article इतिहास के पन्नों में 08 अक्टूबर : आसमान की शान है हमारी वायुसेना
    shivam kumar

      Related Posts

      चीन ने की बलाेच लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड पर प्रतिबंध लगाने की मांग

      October 7, 2025

      बलाेचिस्तान में जाफ़र एक्सप्रेस में विस्फोट, छह डिब्बे बेपटरी

      October 7, 2025

      बांग्लादेश में उदयन एक्सप्रेस का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे

      October 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version