Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक रांची रेफर
    Jharkhand Top News

    गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक रांची रेफर

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू । पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार रात घर के पास अपराधियों की गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी को एमएमसीएच से रांची रेफर कर दिया गया। परिजन रिम्स में न ले जाकर गुरुवार को निजी अस्पताल मेदांता

    में भर्ती कराया है। फायरिंग के बाद छर्रा जमालुद्दीन के लंग्स में फंसा हुआ है। परिजनों के अनुसार सुबह 9 तक ऑपरेशन नहीं हुआ था। प्रक्रिया चल रही थी। घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति से जमीन की खरीद बिक्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल आ रहा है। रांची रेफर होने से पहले जमालुद्दीन ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है। सूचना के आलोक में पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। घटना को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात जमालुद्दीन अंसारी को उसे वक्त गोली मार दी गई थी। जब वह गांव में किराना दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर एक पक्का मकान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी थी। बांह में दाहिने तरफ और पेट के हिस्से में जख्म बन गया था। प्रारंभिक इलाज अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में किया गया। एमएमसीएच में भी कुछ देर तक इलाज किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

    जिस समय घटना हुई उस वक्त जमालुद्दीन अंसारी की पुत्री घर के बाहर चाय पी रही थी। पुत्री ने हमलावरों को गोली चलाते हुए देखा है। उनकी संख्या दो बताई गई है। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति
    Next Article विधायक ने किया पुस्तक का लोकार्पण
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      विधायक ने किया पुस्तक का लोकार्पण

      October 16, 2025

      झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल

      October 15, 2025

      घाटशिला उपचुनाव: JMM के सोमेश सोरेन और BJP के बाबूलाल सोरेन में कांटे की टक्कर, नामांकन सभा में होंगे शामिल CM हेमंत सोरेन

      October 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • विधायक ने किया पुस्तक का लोकार्पण
      • गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक रांची रेफर
      • पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति
      • झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल
      • बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version