Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2025Updated:October 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों ने मिले-जुले परिणाम के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है।

    अमेरिका में शटडाउन के बावजूद पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार होता रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 6,715.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.39 प्रतिशत उछलकर 22,844.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 116.25 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,634.98 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार होता रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण एफटीएसई इंडेक्स में गिरावट आ गई। ये सूचकांक 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,427. 73 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,056.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 308.94 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,422.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,887.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 230.12 अंक यानी 0.85 प्रतिशत टूट कर 27,057 अंक के स्तर तक गिर गया है।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,406.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,292.38 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। ये सूचकांक फिलहाल 735.27 अंक यानी 1.64 प्रतिशत उछल कर 45,672 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 272.87 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,651.26 अंक के स्तर पर तक आ गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,882.78 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,085.67 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 208 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
    Next Article बारिश से भेला टांड सड़क का पुल क्षतिग्रस्त, 10 गांव प्रभावित
    shivam kumar

      Related Posts

      वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच व्यापार एवं ऊर्जा असंतुलन भी चुनौतीः सीतारमण

      October 3, 2025

      सरकार ने पीएलआई योजना के लिए आवेदन की समय-सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई

      October 3, 2025

      मजबूत शुरुआत के बावजूद जिनकुशल इंडस्ट्रीज ने किया निराश, बिकवाली के दबाव में लगा लोअर सर्किट

      October 3, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • संघ विचारधारा को घर—घर पहुंचाएं स्वयंसेवक: सुभाष
      • भारतीय ए महिला हॉकी टीम चीन दौरे के लिए तैयार, मनीषा चौहान होंगी कप्तान
      • पाकिस्तान सोच ले कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं- सेना प्रमुख द्विवेदी
      • अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत के दौरे पर
      • अरशद वारसी की ‘भागवत’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version