Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2025Updated:October 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुलने में सफल रहा था, जबकि निफ्टी ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार में तेज गिरावट आ गई। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 3.36 प्रतिशत से लेकर 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, मैक्स हेल्थ केयर, कोल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और ओएनजीसी के शेयर 2.08 प्रतिशत से लेकर 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,518 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,626 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 892 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 25.08 अंक की मामूली तेजी के साथ 81,008.39 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 80,649.57 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक हरे निशान में 81,018.61 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद बाजार में एक बार फिर भी बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 98.59 अंक की कमजोरी के साथ 80,884.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 76.75 अंक की कमजोरी के साथ 24,759.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक टूट कर 24,747.55 अंक तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 24,855.70 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे ये सूचकांक दोबारा लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 38.45 अंक की गिरावट के साथ 24,797.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 715.69 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,983.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 225.20 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,836.30 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    Next Article कटिहार में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
    shivam kumar

      Related Posts

      मजबूत शुरुआत के बावजूद जिनकुशल इंडस्ट्रीज ने किया निराश, बिकवाली के दबाव में लगा लोअर सर्किट

      October 3, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      October 3, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      October 3, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, सीरीज़ में 1-0 की बढ़त
      • नामीबिया और जिम्बाब्वे ने 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
      • आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
      • इतिहास के पन्नों में 04 अक्टूबर : 1977 में संयुक्त राष्ट्र में हिंदी की गूंज
      • बलाेचिस्तान के शेरानी में 7 बलोच लड़ाके मारे गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version