पटना। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार बड़े पैमाने पर अधिकारियाें का तबादला कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार काे प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार चंद्रशेखर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव बनाया गया है। साथ ही उनके पास बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का भी प्रभार होगा। वहीं पटना के नए नगर आयुक्त यशपाल मीणा काे बनाया गया है। जबकि पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर के पद पर अनिमेष कुमार परासर को नियुक्त किया है। इसके अलावा जिन अधिकारियाें का तबादला किया गया है उसकी सूची समाचार के साथ संग्लन है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version