Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सरकार बनने के बाद जीवीका दीदियों को देंगे 30 हजार की स्थाई नौकरी : तेजस्वी यादव
    राज्य

    सरकार बनने के बाद जीवीका दीदियों को देंगे 30 हजार की स्थाई नौकरी : तेजस्वी यादव

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में जीविका दीदियों और संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार बनने पर सरकारी कर्मी का दर्जा देने की घोषणा की है।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि “जीविका दीदी के साथ जितना अन्याय बिहार सरकार ने किया है, उतना कहीं नहीं हुआ होगा। जब हम बिहार में दौरा कर रहे थे, तब जीविका दीदी की टीम आकर अपना ज्ञापन देती थी और अपना दुख व्यक्त करती थी। उन्हीं लोगों की पीड़ा को देखते हुए हम लोगों ने अध्ययन किया और यह निर्णय लिया है कि कम्युनिटी मोबिलाइजर जीविका दीदी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे और उनका वेतन 30000 रुपये करेंगे।

    तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने घोषणा की है कि हमारी सरकार बन जाएगी, तो हम बिहार के हर उस परिवार में एक सरकारी नौकरी देंगे, जिसके परिवार में सरकारी नौकरी किसी को नहीं है। यह काम सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर ही होगी।

    ‘माई-बहिन मान योजना’ का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर बिहार में महिलाओं को इस योजना के तहत प्रति माह ढाई हजार रुपये दिये जाएंगे। जिनके पास मकान नहीं है या अन्य कोई आमदनी नहीं है, उनके लिए भी सरकार बनने पर व्यवस्था की जाएगी।

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार बदलने का समय आ गया है। बिहार में पढ़ाई, कमाई, सिंचाई, दवाई और कार्रवाई वाली सरकार की जरूरत है। इसी को लेकर हम लोगों ने जो घोषणाएं की थी, उसी का नकल बिहार की सरकार ने किया। ‘माई-बहिन मान योजना’की हमने बात की। इसी से परेशान होकर सरकार ने महिलाओं को 10-10 हजार रुपये रोजगार के लिए दिया है। मात्र 10 हजार रुपये में बिहार की महिलाएं कौन-सा रोजगार करेंगी? यह अमित शाह बता सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में 18 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द, निर्वाचन आयोग ने निर्देशों के अनुरूप नहीं मिले कागजात
    Next Article सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले
    shivam kumar

      Related Posts

      इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा

      December 9, 2025

      एसआईआर के विरोध में नहीं, लेकिन समय-सीमा बढ़नी चाहिये : मायावती

      December 9, 2025

      ममता का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा— भाजपा बंगाल की संस्कृति से पूरी तरह अनजान

      December 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      • इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा
      • झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version