काठमांडू। कोशी बैराज के पुल पर यातायात और पैदल चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बैराज प्रशासन के ई. मनोज कुमार के मुताबिक कोशी नदी का पानी पुल की सड़क तक पहुंच गया है, जिसके बाद नेपाल और भारत के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में यातायात रोकने का फैसला लिया गया है। लगातार तीसरे दिन हो रही बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर एक्सट्रीम डेंजर लेवल के पार कर गया है। ई. मनोज कुमार ने बताया कि बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं।
ताजा अपडेट के मुताबिक इस समय कोशी बैराज से 4 लाख 86 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड के हिसाब से छोड़ा जा रहा है। इस कारण नेपाल के दक्षिणी तटीय इलाकों के साथ ही बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।