कुआलालंपुर (मलेशिया)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल ट्रुथ पर कुछ घंटे पहले यह जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा, ”अभी-अभी मलेशिया से विदा ली है। मलेशिया महान और जीवंत देश है। प्रमुख व्यापार और दुर्लभ मृदा सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं।कल सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। अब कोई युद्ध नहीं। लाखों लोगों की जान बच गई। यह सब कर पाना बहुत सम्मान की बात है। अब, जापान के लिए रवाना।”

मलेशिया के अखबार द स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार सुबह 10.06 बजे (स्थानीय समयानुसार) अपने एयर फोर्स वन विमान से कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जापान के लिए रवाना हुए। ट्रंप ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। यात्रा के समापन पर मलेशिया को “एक महान और बहुत जीवंत देश” कहा।

ट्रंप जापान से दक्षिण कोरिया भी जाएंगे। वो वहां एपेक शिखर सम्मेलन भी भाग लेंगे। ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को दक्षिण कोरिया में शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे। सभी की निगाहें इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात पर टिकी होंगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version