Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मनमोहन को अपने कार्यकाल के घोटाले नहीं दिखेः जेटली
    राजनीति

    मनमोहन को अपने कार्यकाल के घोटाले नहीं दिखेः जेटली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  विपक्ष पर नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा से भागने के कारण गढ़ने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस कदम की आलोचना करने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चुटकी ली और कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि वह इससे अप्रसन्न हैं क्योंकि ‘‘अधिकांश कालाधन उनके शासनकाल में ही पैदा हुआ था।’’ नोटबंदी से जीडीपी वृद्धि में 2 प्रतिशत गिरावट आने की सिंह की दलील को सिरे से खारिज करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े नोटों को अमान्य करने के कदम का मध्यम से दीर्घकालिक तौर पर अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि छाया अर्थव्यवस्था का धन मुख्यधारा में आ जायेगा।

    जेटली ने कहा कि जिनके शासनकाल में इतना अधिक कालाधन पैदा हुआ और घोटाले हुए, उन्हें इसमें बड़ी भूल नहीं दिखाई दी लेकिन अब वे कालाधन के खिलाफ युद्ध को भूल के रूप में देखते हैं, लूट कहते हैं। जेटली की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है तब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज राज्यसभा में कहा कि उनकी अपनी राय है कि राष्ट्रीय आय, जो कि इस देश का सकल घरेलू उत्पाद है, इस फैसले के कारण दो फीसदी कम हो सकती है। इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि इसे जिस तरह से लागू किया जा रहा है, वह प्रबंधन की विफलता है और यह ‘‘संगठित और कानून लूट-खसोट का मामला है।’’

    पूरी चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के उपस्थित रहने पर विपक्ष के जोर देने के कारण दो बार के स्थगन के बाद राज्यसभा की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। जेटली ने कामकाज बाधित रहने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे चर्चा करने में कोई रुचि नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा, “सरकार का रूख पहले दिन से ही स्पष्ट है और वह चर्चा करने के लिए तैयार है.. विपक्ष चर्चा को टालने के लिए बहाने तलाश रहा है लेकिन आज सुबह उन्हें तब आश्चर्य हुआ जब हमने घोषणा की कि प्रधानमंत्री आज चर्चा में हिस्सा लेंगे।’’ जेटली ने संवाददाताओं से कहा, “अब वे चर्चा से बचने के लिए बहाने तलाश और गढ़ रहे हैं।’’

    पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए जेटली ने आरोप लगाया कि सबसे अधिक कालाधन 2004 से 2014 के दौरान पैदा हुआ और यह समय 2जी और कोयला घोटाले जैसे विभिन्न घोटालों से भरा हुआ था। उन्होंने कहा, “हमें आश्चर्य नहीं हो रहा है कि उन्हें सरकार की ओर से कालाधन के खिलाफ उठाये गए कदम पसंद नहीं आ रहे हैं। जिन लोगों को अपने कार्यकाल के दौरान इतना अधिक कालाधन पैदा होना और घोटाले होना बड़ी भूल नहीं लगता है, वे अब कालाधन के खिलाफ युद्ध को भूल बता रहे हैं।’’ नोटबंदी के निर्णय का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने पर जोर देते हुए जेटली ने कहा, “इसका मध्यम और दीर्घ काल में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। काफी मात्रा में छाया धन बैंकिंग प्रणाली का हिस्सा बन जायेगा।’’ वित्त मंत्री ने कहा कि इस कदम के कारण बैंकों की ऋण देने की क्षमता बढ़ेगी जो किसानों, सामाजिक क्षेत्र और उद्योगों को दिया जा सकेगा।

    पूर्ववर्ती संप्रग सरकार और वर्तमान राजग सरकार की तुलना करते हुए जेटली ने कहा कि पूर्व की सरकार ‘नीतिगत पंगुता’ की शिकार थी और इसलिए कड़े फैसले नहीं कर पाती थी जबकि मोदी सरकार ऐसा कर रही है। जेटली को नोटबंदी के फैसले की जानकारी नहीं होने जबकि भाजपा के कुछ नेताओं को पता होने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर वित्त मंत्री ने कहा, “यह फैसला गोपनीय रखा गया। जिन लोगों को इसकी जानकारी होने की जरूरत थी, उन्हें पता था.. इस बारे में आरोपों में विरोधाभास है कि भाजपा के कुछ लोगों को पता था.. जैसे कि मैं भाजपा सदस्य हूं ही नहीं।’’

    जेटली ने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि नोटबंदी की घोषणा होने के बाद आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल ने मीडिया को संबोधित नहीं किया। उन्होंने कहा कि ‘‘कार्यालय के लोग काम करते हैं और कैमरे के सामने नहीं आते।’’ नोटबंदी के फैसले को देशहित में उठाया गया कदम करार देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने सही कदम उठाया है और इसे सही ढंग से लागू कर रही है तथा इसका बचाव करेगी। उन्होंने कुछ विपक्षी दलों की जेपीसी जांच की मांग को भी खारिज कर दिया और कहा कि ऐसी जांच शुरू करने के लिए कुछ साक्ष्य होने चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र की कानून व्यवस्था अच्छी, बेखौफ घूमें मोदीः सपा
    Next Article सीमा पर तनाव को लेकर शिवसेना ने केंद्र पर हमला बोला
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कुरमाली भाषा को शैक्षणिक पहचान दिलाने को विधायक पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    May 16, 2026

    राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक

    May 13, 2026

    विधायक सरयू राय ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स
    • सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
    • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत
    • सिक्किम दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बागडोगरा से सड़क मार्ग से रवाना
    • नेपाल में 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी पर रोक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version