Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»सर्जिकल स्ट्राइक की तो भारत पीढ़ियों तक नहीं भूलेगा: राहील
    दुनिया

    सर्जिकल स्ट्राइक की तो भारत पीढ़ियों तक नहीं भूलेगा: राहील

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2016Updated:November 25, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद:  पाकिस्तान ने आज भारत को चेतावनी दी कि ‘जंग के लिए मजबूत’ उसकी सेना किसी भी आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है। देश के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने कभी सर्जिकल स्ट्राइक की तो भारत पीढियों तक उसे भूल नहीं पाएगा।

    अपनी प्रस्तावित सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले जनरल शरीफ ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान सर्जिकल स्टाइक करता है तो भारत आने वाली पीढियों तक उसे भूल नहीं पाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तान ने इस तरह के हमले किये तो भारत अपने बच्चों को पाठ्यक्रम में पढ़ाएगा कि सर्जिकल स्ट्राइक होता क्या है।’

    उन्होंने भारत की इस बात को भी खारिज किया कि उसने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारतीय बलों को सबक सिखाने में सक्षम है।

    खबर कबाइली क्षेत्र में देश के धाकड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम पर एक क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद कबाइली बुजुर्गों को संबोधित करते हुए जनरल ने पुष्टि की कि वह तीन साल के कार्यकाल के बाद 29 नवंबर को तय कार्यक्रम के अनुसार सेवानिवृत्त होंगे।

    उन्होंने कहा कि वह सेवानिवृत्ति के बाद अपना जीवन शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित करेंगे।

    इससे पहले, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आम नागरिकों विशेषकर बच्चों और महिलाओं, एंबुलेंसों और आम लोगों के परिवहन को ‘‘जानबूझकर’’ निशाना बनाने को बर्दाश्त नहीं करेगा।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा निरंतर संघषर्विराम उल्लंघन के बावजूद अधिकतम संयम बरता है। उन्होंने कहा, ‘हम निर्दोष लोगों पर जानबूझकर किये गये हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ उधर, वायुसेना चीफ मार्शल सोहेल अमान ने कहा कि पाकिस्तान भारत से किसी भी खतरे से चिंतित नहीं हैं और उसकी ‘जंग के लिए मजबूत’ सेना किसी भी आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है।

    उन्होंने कराची में नौंवी अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी एवं सम्मेलन में कहा, ‘हम भारत को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं।’ उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि अगर भारत संयम दिखाए और तनाव बढ़ने से रोकने के लिए कश्मीर मुद्दे को सुलझाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘तेरे नाम 2’ का विचार है : सतीश कौशिक
    Next Article नोटबंदी के बीच पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा

    December 25, 2025

    वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम, पोप लियो का संदेश-यह दान और उम्मीद का त्योहार

    December 25, 2025

    बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार

    December 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Playing Tower Rush – Definitive Slot Mechanics
    • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
    • Betify Casino Exploré: Rapport 263

    • Betify Casino – Examen Complet 10

    • Экономический календарь от актуальные события, публикации экономического календаря
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version