Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केजरीवाल और ममता ने आरबीआई के बाहर प्रदर्शन किया
    Top Story

    केजरीवाल और ममता ने आरबीआई के बाहर प्रदर्शन किया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 17, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  उच्च मूल्य के नोट बंद करने के खिलाफ अपनी लड़ाई सड़क पर ले जाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बाहर प्रदर्शन किया। दोनों नेता नोट की उपलब्धता जानना चाहते थे। केजरीवाल और ममता दोनों पूर्वी दिल्ली में आजादपुर थोक बाजार में रैली के बाद सीधे संसद मार्ग स्थित आरबीआई कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने उच्च मूल्य के नोट बंद करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

    केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘कितनी मुद्रा की जरूरत है? कितनी छपी है? क्षमता क्या है? इसमें और कितने दिन लगेंगे? मैं और ममता दी इस सूचना के लिए आरबीआई पर हैं।’’ ममता ने कहा कि वे आरबीआई यह जानने के लिए आये कि केंद्रीय बैंक के पास पर्याप्त नकदी है या नहीं। ‘‘हमारी मुख्य आशंका नकदी की कमी है। हम यहां पर यह जांचने के लिए आये हैं कि लोगों के बीच नकदी बांटने के लिए पर्याप्त नकदी है या नहीं।’’

    तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार और पार्टी के अन्य सांसद ममता के साथ थे। उन्होंने कहा कि वितरण के लिए नकदी की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर आरबीआई में अधिकारी संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे। उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों ने हमें नोट की उपलब्धता पर पिछले वर्ष की रिपोर्ट दी। अंतत: दोनों नेताओं को संतोषजनक जवाब के बिना ही वापस जाना पड़ा।’’ केजरीवाल और ममता जब आरबीआई के बाहर थे तब आरबीआई के कुछ अधिकारियों ने उनसे बात की।

    सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था बनाये रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि वहां एकत्रित कुछ लोग मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे थे जबकि कुछ अन्य ने केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी की। पैसे के लिए आरबीआई के बाहर इंतजार कर रही रचना वाधवा ने ममता और केजरीवाल से कहा कि वह पैसे के लिए सुबह से खड़ी है ताकि वह दवा खरीद सके लेकिन लाइन मुश्किल से ही आगे बढ़ी है। रचना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं रक्तचाप की मरीज हूं। मैं सुबह से खड़ी हूं। मैंने उन्हें अपनी परेशानी बतायी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाल्या, ललित मोदी को वापस लाने के लिए गंभीरः सरकार
    Next Article नोटबंदी के बाद भारत को नई आजादी मिल रही : भाजपा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

    June 6, 2025

    अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

    June 6, 2025

    लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version