Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड में किसी की मनमानी नहीं चलेगी
    रांची

    झारखंड में किसी की मनमानी नहीं चलेगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 30, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री सीधी बात में सीएम रघुवर दास पूरे रौ में नजर आये। सीएम ने मंगलवार को जनता की शिकायत पर अधिकारियों से सीधी बात की। सूचना भवन में 181 नंबर के कॉल सेंटर के जरिये मिली अलग-अलग विभागों की 21 शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अहम निर्देश दिये, तो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर सख्ती दिखायी। मुखिया पति की शिकायत पर तल्ख हो गये। कहा कि मुखिया पति को किसी हाल में कार्यालय में नहीं घुसने दें। मुखिया अगर पति के साथ मीटिंग में आती हैं तो उन्हें शो कॉज करें। कानूनी कार्रवाई भी की जाये।
    भ्रष्टाचार पर फिर प्रहार एसडीओ पर गाज
    हजारीबाग के चौपारण स्थित देवशिका इंटरप्राइजेज के खिलाफ एक उपभोक्ता ने शिकायत की। शिकायत थी कि उपभोक्ताओं से मनमानी राशि वसूली जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव विनय चौबे से जानकारी मांगी। कार्रवाई के निर्देश दिये। कहा कि जो भी एजेंसी झारखंड में सेवा दे रही है, उसका नियंत्रण उन्हें ही करना है। यहां किसी की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी। हजारीबाग उपायुक्त को चौपारण के एसडीओ से शो कॉज पूछने के निर्देश दिये। सचिव को कहा, वह स्वयं मामले को देखें। 5 दिसंबर तक रिपोर्ट दें कि इसमें क्या कार्रवाई की गयी।
    संवेदनशीलता की अपील
    खूंटी में 2013 में पीएलएफआइ उग्रवादियों ने पोसेया निवासी बैजनाथ मुंडा की हत्या कर दी थी। पुलिस प्रशासन की ओर से बैजनाथ मुंडा के बेटे बोगन मुंडा को नौकरी और मुआवजा देने की बात कही गयी थी, जो तीन साल बाद भी नहीं मिली। सीएम ने अधिकारियों को कहा कि इस तरह के मामले को संजीदगी के साथ सुना जाये तथा नक्सली हिंसा के शिकार हुए परिवार को इतना दौड़ाया नहीं जाये।
    मुखिया पति पर जमकर बरसे
    साहेबगंज के शिकायतकर्ता पंचा उरांव ने कहा कि मुखिया लक्ष्मी टुडू के पति तूफानी साहा कामों में मनमानी करते हैं। मुखिया खुद पाकुड़ में रहती हैं। वहीं पलामू के जमुआ से निरंजन कुमार की शिकायत थी कि जमुआ पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति अरविंद पासवान पत्नी का जाली हस्ताक्षर करवा कर सारे कार्य कर रहे हैं। मुखिया पतियों की धांधली और भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री सख्त हो गये। साहेबगंज उपायुक्त को आदेश दिया कि इस संबंध में बीडीओ को वहां भेजकर इसकी सत्यता की जांच करायें। यह भी जांच करायें कि वहां ग्राम सभा की बैठक माह में एक बार होती है या नहीं। 15 दिनों के अंदर इसकी जांच कराकर रिपोर्ट दें।
    जनता को दौड़ाओ मत
    रांची के एनएस वर्मा की शिकायत थी कि उसने प्रोजेक्ट भवन के कांफ्रेस हाल में फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य किया पर अब एनओसी के लिए उनसे विभागीय अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। अधिकारियों का कहना था कि नौ प्रकार की त्रुटियां थीं, इसलिए ही एनओसी नहीं दिया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को दौड़ाओ मत। पहली ही बार में पूरी त्रुटि बताइये। महात्मा गांधी की तसवीर वाला कागज मिलता तो आपको शायद त्रुटियां नजर
    नहीं आतीं।
    संवाद के दौरान आवास बोर्ड के एमडी तलब
    रांची के मिथिलेश कुमार की शिकायत थी कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड जान बूझकर आवंटियों को भूखंड/आवास देने में आनाकानी कर रहा है। इस पर सीएम ने जानकारी लेनी चाही। आवास बोर्ड के एमडी नहीं दिखे तो तुरंत तलब किया। एमडी का कहना था कि उन्होंने कुछ बिंदुओं पर शो कॉज किया है, जिसका जवाब नहीं मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसएसपी साहब! इतनी मेहरबानी क्यों…
    Next Article राज्यहित के सुझावों पर अमल कर रही सरकार: सीएम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

    June 4, 2025

    झारखंड में बादल छाने से राहत, पांच को भी बारिश के आसार

    June 4, 2025

    शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
    • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
    • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
    • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version