Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 145 तक पहुंची
    Top Story

    ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 145 तक पहुंची

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 21, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर में हादसे का शिकार हुई इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी राहत काम पूरा नहीं हो पाया है. अब भी बोगियों से शव निकाले जा रहे हैं. इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या अब तक 145 पहुंच गई है, जबकि 200 लोग जख्मी हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

    आपको बता दें कि इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस रविवार को तड़के तीन बजे तब दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब लोग गहरी नींद में थे. ताज़ा जानकारी के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि अभी भी लोग ट्रेन के अंदर फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने का काम किया जा रहा है. कानपुर के पुखरायां में रात भर बचाव और राहत अभियान चला. हालांकि रात में किसी भी यात्री के जिंदा निकालने की खबर नहीं है.

    ये हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे गए. कई डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए. उनके परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एसी के 5, स्लीपर के 6, जनरल के दो और लगैज के एक डब्बे को नुकसान पहुंचा है. सबसे ज्यादा नुकसान S-2 बोगी को हुआ है.

    हर तरफ सदमा

    अब तक 145 शव मिले हैं. यूपी पुलिस, सेना और एनडीआरएफ के जवानों ने मिलकर राहत और बचाव के कार्य को अंजाम दिया. इस घटना के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दूसरे बड़े नेताओं ने अफसोस जताया है.

    स्पेशल ट्रेन पहुंची पटना

    इंदौर पटना एक्सप्रेस हादसे के बाद कल देर रात स्पेशल ट्रेन घायलों और बाकी दूसरे यात्रियों को लेकर पटना पहुंची. करीब साढ़े तीन सौ य़ात्री पटना जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन के जरिए पहुंचे.

    हादसे की जांच के आदेश, दोषियों पर कार्रवाई होगी
    रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज घटना पर संसद में बयान देते हुए कहा कि रेल हादसे में मृतक और घायलों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने कहा कि हादसे के दोषी पाए गए लोगों को कतई नहीं बख्शा जाएगा. प्रभु ने कहा कि इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए है. बता दें कि इस हादसे में अबतक करीब 142 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

    मृतकों के परिवार वालों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान
    रेल मंत्रालय ने दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिजनों के लिए 3.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार और साधारण रूप से घायलों के लिए 20 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. इसके साथ ही पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रुप ये घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

    उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मृतक के परिजनों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड को हराने के बाद विराट कोहली ने की गेंदबाजों की तारीफ
    Next Article नोटबंदी का विरोध करने वाले राष्ट्रद्रोही हैं: बाबा रामदेव
    azad sipahi desk

      Related Posts

      असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

      April 17, 2026

      नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!

      April 17, 2026

      मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, 25 अप्रैल को महाधरना का ऐलान

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version