नयी दिल्ली: मशहूर शायर और पूर्व सांसद जावेद अख्तर ने कहा कि तीन तलाक की प्रथा तुरंत बंद होनी चाहिए और समान नागरिक संहिता के बारे में सरकार को ड्राफ्ट तैयार कर उसे लोगों के सामने लाकर बहस करानी चाहिए। जावेद अख्तर ने कहा, ‘‘हम मुस्लिम समाज की बुराईयों को लेकर 20-25 साल से बोल रहे हैं। मेरा मानना हैं कि मुस्लिम पर्सनल लॉ मेरे समुदाय का सबसे बड़ा दुश्मन है। तीन तलाक को तुरंत बंद होना चाहिए। समान नागरिक संहिता पर सरकार ड्राफ्ट लोगों के सामने लाये और इस पर एक साल तक बहस कराये।’’ उन्होंने ‘साहित्य आजतक’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘किसी भी तरह का मतभेद होने पर भारतीय संविधान के अनुरूप फैसला हो। हम मुल्लाओं से लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।’’
एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस मामले में राजनीतिक नेता ना ही बोले तो बेहतर होगा।’’ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘अभी तक इस्लाम खतरे में था और आज हिन्दू धर्म भी खतरे में आ गया है। मुझे लगता है कि वर्तमान दौर में फिल्म शोले का भगवान शंकर वाला दृश्य लिखूंगा तो हंगामा हो जायेगा, जिस पर उस वक्त तालियां मिली थी।’’ उन्होंने कहा कि विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इस देश में बहुत ज्यादा है। इसे दबाने की कोशिश की जा रही है। हर चीज में सही और गलत होता है, लेकिन हमें सच के साथ होना चाहिए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



