Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»परेशान मित्रों, दम धरो!
    ब्लॉग

    परेशान मित्रों, दम धरो!

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 14, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रणव प्रियदर्शी : मन तो अपना खीझा हुआ है बीजेपी और उसकी सरकार पर। आपका भी खीझा होगा। सबका खीझा हुआ है। सिर्फ उन लोगों को छोड़ कर जिन लोगों ने यह मान रखा है कि वे अपने मन को मोदी सरकार के चरणों से इधर-उधर कहीं भटकने नहीं देंगे, कि मन में किसी प्रकार का कोई सवाल या संदेह नहीं उठने देंगे, कि आंख-कान बंद कर मोदी सरकार की तारीफ का मंत्र जपते रहेंगे। माना जा सकता है कि अपने होशो-हवास में कायम सभी लोग व्यथित हैं। जिन्होंने अपने लिए छुट्टे पैसों का बंदोबस्त कर लिया है वे भी बाकी तमाम लोगों की चिंता और परेशानी देखकर परेशान हैं। उस पर खून जलाने वाली बात यह है कि बीजेपी के खासमखास नेताओं से लेकर छुटभैये कार्यकतार्ओं तक, यहां तक कि सोशल मीडिया पर सक्रिय भाड़े के टट्टू भी बार-बार यह कहते हैं कि मोदी सरकार के इस फैसले से सिर्फ वही परेशान हैं जिन्होंने घर में करोड़ों का काला धन जमा कर रखा है।

    इन घनचक्करों को यह भी नहीं दिखता कि अब तक इस फैसले से एक भी करोड़पति को हार्ट अटैक आने की खबर नहीं है। सारी खबरें गरीबों, बेचारों के मरने की है जिनसे अपने खून-पसीने की कमाई डूबने का ख्याल भी बर्दाश्त नहीं हुआ। बहरहाल, इस सरकार को इसके हाल पर छोड़ दिया जाये। इसे इसका काम खुद ही ले डूबेगा। हमारे लिए तो वक्त एक बार फिर यह सोचने का है कि हमारे पास विकल्प कैसा है। अब यही देखिए कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या आया सभी पार्टियां अपने-अपने वोट बैंक को लुभाने में जुट गयीं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल गरजने बरसने लगे कि हम खून बहा देंगे, लेकिन एक बूंद पानी नहीं देंगे हरियाणा को। कांग्रेस की कमान संभाल रहे कैप्टन अमरेंदर सिंह ने तो कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा ही दिलवा दिया इस फैसले के खिलाफ। नयी-नयी जनमी और खुद को वोट बैंक पॉलिटिक्स की कट्टर दुश्मन बताने वाली आम आदमी पार्टी के तेवर भी ऐसे ही हैं और यह फैसला क्या है।

    यही कि हर राज्य का जितना हिस्सा है पानी का, वह मिलना चाहिए। जब पंजाब में चुनाव हों तो सब पंजाब के हित में बोलने लगें और जब हरियाणा में चुनाव हों तो हरियाणा के हित में। ऐसे चलेगा देश का कारोबार? कहीं तो हमें औचित्य के तर्क को मानना पड़ेगा। हमारे जो राजनीतिक दल इतना भी संयम नहीं बरत सकते, वोट के लालच पर इतना भी कंट्रोल नहीं रख सकते वे बाद में भीड़ की भावनाओं को नियंत्रित कैसे कर सकते हैं? उसे सच्चाई समझने और दूसरों का हक न मारने के लिए राजी कैसे कर सकते हैं? तो क्या हल यही है कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लोग अपने-अपने गांव में तलवारें निकाले घूमते रहें?
    जो राजनीति इतना नैतिक साहस नहीं दिखा सकती कि लोगों को कड़वा सच बता सके, सिर्फ भावनाओं को भड़काना और हां में हां मिलाना जानती है, उससे आगे क्या उम्मीद की जा सकती है? तो बीजेपी से परेशान मित्रो, दम धरो। आपके पास कोई ऐसा विकल्प नहीं जिससे बेहतरी की उम्मीद हो। लिहाजा, अगर सोचना ही है तो ठंडे दिमाग से ऐसा विकल्प तैयार करने के तरीके सोचो जो सचमुच विकल्प कहलाने लायक हो।
    डिसक्लेमर : ऊपर व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी समाज के क्रांतिकारी नायक
    Next Article निवेश से ही बदलेगी झारखंड के विकास की तस्वीर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version