Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»भारत के खिलाफ इंग्लैंड को बढ़त, ड्रॉ की कगार पर पहला टेस्ट
    क्रिकेट

    भारत के खिलाफ इंग्लैंड को बढ़त, ड्रॉ की कगार पर पहला टेस्ट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 12, 2016No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजकोट:  अच्छे बल्लेबाजी विकेट पर भारत की स्पिन तिकड़ी की विकेट हासिल करने की नाकामी एक बार फिर उजागर हुई और इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने अटूट शतकीय साझेदारी की जिससे पहला क्रिकेट टेस्ट चौथे दिन ड्रा की ओर बढ़ रहा है।

    इंग्लैंड के पहली पारी के 537 रन के जवाब में भारत ने 488 रन बनाए और इस तरह मेहमान टीम को 49 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों हसीब हमीद (नाबाद 62) और कप्तान एलिस्टेयर कुक (नाबाद 46) ने इसके बाद 37 ओवर में 114 रन जोड़कर टीम की बढ़त को 163 रन तक पहुंचाया।

    मैच में अब सिर्फ एक दिन का खेल बचा है और पिच से धीमा टर्न मिल रहा है जिससे नतीजा निकलना आसान नहीं होगा और मैच ड्रा की ओर बढ़ रहा है। कुक अपनी पारी में 107 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके जड़े हैं। हमीद ने पदार्पण मैच में अर्धशतक जड़ा। उनकी 115 गेंद की पारी में अब तक पांच चौके और एक छक्का शामिल है। पिच अधिक नहीं टूटी है जिससे ड्रा की उम्मीद अधिक है। इंग्लैंड हालांकि कल पारी घोषित करने का साहसिक फैसला करके जीत के लिए खेलने की कोशिश कर सकता है।

    सुबह भारत ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 319 रन से की और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। रविचंद्रन अश्विन (70) और रिद्धिमान साहा (35) ने हालांकि बीच में सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। अश्विन ने अपनी पारी में 139 गेंद का सामना करते हुए सात चौके जड़े।

    आदिल राशिद (114 रन पर चार विकेट), जफर अंसारी (77 रन पर दो विकेट) और मोईन अली (85 रन पर दो विकेट) की मेहमान टीम की स्पिन तिकड़ी ने एससीए स्टेडियम की टूटती पिच का पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय पारी को चाय से ठीक पहले 488 रन पर समेटा।

    भारत ने पहले सत्र में अजिंक्य रहाणे (13) और कप्तान विराट कोहली (40) के विकेट जल्दी गंवा दिए। अश्विन, साहा, स्थानीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (12) और उमेश यादव (05) दूसरे सत्र में आउट हुए। ये सभी विकेट स्पिनरों ने लिए। अपने 40वें टेस्ट में करियर का सातवां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा अर्धशतक जड़ने वाले अश्विन आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। वह मोहम्मद शमी (08) के साथ अंतिम विकेट के लिए 29 रन जोड़ने के बाद मोईन की गेंद पर अंसारी को कैच दे बैठे।

    सुबह भारत ने 17 गेंद में रहाणे और कोहली के विकेट गंवाए। कोहली 65 साल से भी अधिक समय में हिट विकेट आउट होने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। कल रात स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ चार गेंद में दो विकेट गंवाने के बाद भारत ने आज सुबह तेज गेंदबाजों के खिलाफ आधे घंटे तक कोई विकेट नहीं गंवाया।

    रहाणे और कोहली दोनों ने इसके बाद उस विकेट पर स्पिनरों के खिलाफ पुल शाट खेलते हुए विकेट गंवाए जहां पैर के निशान और दरारें बढ़ने के कारण कई गेंद काफी स्पिन और उछाल ले रही हैं। रहाणे बायें हाथ के स्पिनर अंसारी की गेंद को बैकफुट पर पुल करने की कोशिश में बोल्ड हो गए।

    कोहली जम चुके थे और जोखिम भरे शाट नहीं खेल रहे थे लेकिन वह लेग स्पिनर राशिद की गेंद को पुल करने के लिए काफी पीछे चले गए और इस दौरान उनका पैर स्टंप से टकरा गया और बेल्स गिर गई। चेन्नई में चेपक में 1948-49 में वेस्टइंडीज के ट्रेवर गोडार्ड की गेंद पर लाला अमरनाथ के हिट विकेट होने के बाद कोहली इस तरह आउट होने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं।

    कोहली हिट विकेट आउट होने वाले 22वें भारतीय बल्लेबाज हैं। लाला के बेटे मोहिंदर अमरनाथ तीन बार इस तरह आउट हुए। भारतीय बल्लेबाजों में पिछली बार वीवीएस लक्ष्मण सेंट जोंस के एंटीगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 में इस तरह आउट हुए थे। भारत ने 17 गेंद के भीतर दो विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर छह विकेट पर 361 रन हो गया। अश्विन और साहा पर इससे काफी दबाव बढ़ गया।

    अश्विन ने ठोस बल्लेबाजी की। उन्होंने अंसारी पर स्क्वायर कट से चौका भी जड़ा। साहा को शुरूआत में परेशानी हुई। बेन स्टोक्स की गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया लेकिन विकेटकीपर जानी बेयरस्टा के दस्तानों तक नहीं पहुंची। स्पिनरों के खिलाफ हालांकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने राशिद पर सीधा छक्का भी जड़ा। दोनों ने लंच तक टीम का स्कोर छह विकेट पर 411 रन तक पहुंचाया।

    दूसरे सत्र में साहा हालांकि मोईन की गेंद को कट करने की कोशिश में विकेटकीपर को कैच दे बैठे जिससे अश्विन के साथ उनकी 64 रन की साझेदारी का अंत हुआ। जडेजा ने मोईन पर छक्का जड़ा लेकिन राशिद की गेंद पर हसीब हमीद को कैच दे बैठे। उमेश यादव ने राशिद की गेंद पर स्टोक्स को कैच थमाया। अश्विन ने एक रन के साथ भारतीय सरजमीं पर अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शमी के साथ मिलकर इंग्लैंड की बढ़त को 50 रन से कम किया।

    दूसरी पारी में कुक और हमीद को भारत के तेज गेंदबाजी और स्पिन मिश्रित आक्रमण का सामना करते में अधिक परेशानी नहीं हुई। कुक हालांकि सात रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जबकि शमी की गेंद को पुल कने की कोशिश में लांग लेग पर चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच लगभग पकड़ ही लिया था।

    भारतीय स्पिनरों ने 37 में से 26 ओवर फेंके लेकिन सफलता नहीं मिली। अश्विन (10 ओवर में 32 रन) और जडेजा (10 ओवर में 33 रन) को उछाल और टर्न मिल रहा था लेकिन यह मुश्किल में डालने वाला नहीं था। अमित मिश्रा (छह ओवर में 19 रन) की गति एक बार फिर धीमी लगी।

    हमीद ने कुक के साथ मिलकर 15वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंचाया। उन्नीस साल का यह बल्लेबाज सिर्फ एक बार अर्धशतक पूरा करने से पहले परेशानी में दिखा। उन्होंने अश्विन की गेंद पर कोई शाट नहीं खेला और गेंद उनके पैड पर लगी। इस अपील को अंपायर ने ठुकरा दिया। भारत ने डीआरएस लिया लेकिन गेंद आफ स्टंप से बाहर थी और वह नाटआउट करार दिए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविराट कोहली ने 67 सालों बाद दोहराया शर्मनाक रिकॉर्ड का इतिहास
    Next Article लंदन में रोहित शर्मा की हुई सर्जरी सफल : बीसीसीआई
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

    May 3, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
    • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
    • भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता
    • रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच
    • टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version