Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मोदी की ‘कड़क चाय’ से खाली पेट में ‘अल्सर’ हो रहा: अमरिंदर
    राजनीति

    मोदी की ‘कड़क चाय’ से खाली पेट में ‘अल्सर’ हो रहा: अमरिंदर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 15, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़:  पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने नोटबंदी के अमानवीय और बगैर योजना के उठाए गए कदम को लेकर केंद्र पर तीखा प्रहार करते हुए आज कहा कि इस कदम का मोदी सरकार पर ही उलटा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘लोग मर रहे हैं, आपकी ‘कड़क चाय’ से उनके खाली पेट में ‘अल्सर’ हो रहा है।’’ उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी द्वारा शुरू किए गए लोकप्रिय ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रमों पर तंज कसते हुए यह कहा।

    उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कदम की यदि फौरन समीक्षा नहीं की गई तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर ही इसका उलटा असर पड़ेगा। अमरिंदर ने नोटबंदी के प्रबंधन की ‘‘नाकामी’’ को ढंकने के लिए प्रधानमंत्री के ‘‘तमाशा करने और झूठ की आड़ लेने’’ को लेकर उन्हें आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मोदी के दावे के उलट, इस कदम से देश के गरीब सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से वास्तविक रूप से वे लोग प्रभावित हैं, जो अपनी गाढ़ी कमाई के रूपये बदलवाने या निकालने के लिए एटीएम या बैंकों के बाहर कतार में खड़े हैं, जो पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जाने के चलते अस्पतालों में मर रहे हैं और वे लोग जो भूखे पेट सोने जा रहे हैं।

    अमरिंदर ने कहा कि आपकी ‘कड़क चाय’ जिन्हें डरा रही हैं वे धनी लोग नहीं हैं बल्कि इस देश के सबसे गरीब लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धनी लोगों को इस कदम के बारे में कई हफ्ते पहले गुप्त जानकारी मिल गई थी और उन्होंने पुराने नोटों को बदलवाने का बंदोबस्त कर लिया था। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से पिछले कुछ दिनों में गुरूद्वारों और मुफ्त भोजन परोसे जाने वाले अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने मांग की कि मोदी इस कदम के जरिए लोगों के हितों की रक्षा करने में अपनी ‘‘नाकामी’’ की पूरी जिम्मेदारी लें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोट बदलवाने वालों की उंगली पर लगेगी स्याहीः सरकार
    Next Article सेनारी नरसंहार मामले में दस को फांसी, तीन को उम्रकैद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

    June 7, 2025

    राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

    June 5, 2025

    युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version