Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नोट बदलवाने वालों की उंगली पर लगेगी स्याहीः सरकार
    Top Story

    नोट बदलवाने वालों की उंगली पर लगेगी स्याहीः सरकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 15, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  नोटबंदी के बाद आम लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अप्रचलित नोटों को बदलवाने वालों की अंगुली पर अमिट स्याही लगाने तथा जन धन खातों में संदिग्ध जमाओं की निगरानी करने का फैसला किया है। सरकार ने यह कदम नोटों की अदला बदली करवाने में कई गिरोहों के सक्रिय होने की रपटों के बाद उठाया है। ऐसी रपटें हैं कि ऐसे गिरोह के सदस्य बार बार कतारों में लगकर नोट बदलवा रहे हैं। इससे वास्तविक जरूरतमंदों को परेशानी हो रही है और वे नोट नहीं बदलवा पा रहे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात भी हालात की समीक्षा की। सरकार ने कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की है जो कि जरूरी सामान की आपूर्ति पर निगाह रखेगी। नोटों की कमी के चलते कारोबार पर असर पड़ा है। इसके साथ ही जाली मुद्रा प्रचलन में लाने पर रोक आदि के लिए एक कार्यबल गठित किया गया है। यह कार्यबल यह सुनिश्चित करेगा कि प्रणाली में कालाधन नहीं आ पाए। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘सरकार के नोटिस में आया है कि अनेक जगह वही लोग बार बार नोट बदलवाने आ रहे हैं और इस तरह की भी रपटें हैं कि कुछ असामाजिक तत्व भोले भाले लोगों को फांसकर अपने कालेधन को वैध बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ये तत्व ऐसे लोगों को कभी इस बैंक तो कभी उस बैंक में नोट बदलवाने के लिए भेजते हैं।’

    दास ने कहा, ‘इस कारण जहां बैंकों में भीड़ है और नकदी निकासी का फायदा कुछ ही लोगों को मिल रहा है, इस तरह के दुरूपयोग को रोकने के लिए बैंक नकदी लेने वाले के हाथ पर जल्दी नहीं मिटने वाली स्याही लगाएंगे।’ उन्होंने कहा कि इससे लोग बार बार नोट बदलवाने आने से बचेंगे और नोट बदलवाने वाले गिरोहों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। दास ने कहा कि इसी तरह सरकार की जनधन खातों में जमाओं पर भी करीबी निगाह है। अनेक मामलों में इस तरह के खातों का इस्तेमाल कालाधन जमा कराने के लिए किया गया है। उन्होंने जनधन खाताधारकों से अपील की है कि वे सावधान रहें और अपने बैंक खातों का दुरूपयोग नहीं होने दें। अमिट स्याही के बारे में दास ने कहा कि इस बारे में इस्तेमाल संबंधी दिशा निर्देश बैंक तैयार करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीरी छात्रों का आतंकवादियों को करारा जवाब: जावडेकर
    Next Article मोदी की ‘कड़क चाय’ से खाली पेट में ‘अल्सर’ हो रहा: अमरिंदर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार

    August 2, 2025

    पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं

    August 2, 2025

    कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी

    August 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार
    • पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
    • कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी
    • प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
    • भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version