Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»यूपी का कलियुगी अभिमन्यु
    ब्लॉग

    यूपी का कलियुगी अभिमन्यु

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 17, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यशवंत देशमुख  देश की सत्ता में उत्तर प्रदेश की धमक बिना वजह नहीं है। 2004 का विचित्र चुनाव छोड़ दिया जाए तो शायद ही कोई ऐसा समय रहा हो, जब केंद्र की सत्ता का घमासान इस राज्य की सत्ता से न तय हुआ हो। शायद वर्ष 2004 के नतीजों में पहली बार ऐसा हुआ कि यूपी कब्जियाने वाली पार्टी का केंद्र में कोई दखल नहीं था, लेकिन यूपी कितना महत्वपूर्ण तब भी था, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 2007 में प्रदेश जीतने के बाद मायावती तीसरे मोर्चे की प्रधानमंत्री उम्मीदवार भी बन गयी थीं।

    फिर 2012 में समीकरण बदले और पहली बार समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई। दो साल के अंदर ही इस राज्य ने 2014 में वह चमत्कार कर दिखाया, जो पिछले 30 सालों में नहीं हुआ था। आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं तो इसमें उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका है, इस बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं, पर यह जरूर सोचिए कि महज दो साल पहले जिस राज्य में बीजेपी चौथे नंबर की लड़ाई कर रही थी, वह भी कांग्रेस से, वहां दो साल के अंदर जनादेश ने ऐसी पलटी मारी कि मोदी पीएम बन गये।

    उसके पांच साल पहले 2009 में कांग्रेस की विजय में यूपी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। जरा यूपी के जनादेश का क्रम देखें- 1999 (लोकसभा) बीजेपी, 2002 (विधानसभा) एसपी, 2004 (लोकसभा) एसपी, 2007 (विधानसभा) बीएसपी, 2009 (लोकसभा) कांग्रेस, 2012 (विधानसभा) एसपी, 2014 (लोकसभा) बीजेपी। यानी पिछले 15 सालों में कुल 7 चुनावों में 4 अलग-अलग पार्टियों को प्रदेश का जनादेश अजीबोगरीब तरीके से मिला। ऐसा डाइनैमिक जनादेश और ऐसी वोलेटाइल पब्लिक शायद ही किसी दूसरे राज्य में मिलेगी। इसीलिए यूपी के समीकरणों को दूरदृष्टि से देखने की जरूरत है। 2014 में राज्य ने अपने सारे जातिगत समीकरण तोड़ दिये।

    मुस्लिम मतदाताओं को छोड़ कर लगभग सभी जातीय समीकरण मोदी के पक्ष में बैठे। लेकिन इसकी शुरूआत 2007 में हो गयी थी, जब ब्राह्मण मतदाताओं ने मायावती को खुल कर समर्थन दिया। वह दीवार टूटी तो दोनों तरफ के समीकरण बदले। 2014 में दलितों ने मोदी को वोट दिया तो वह केवल 2007 के जनादेश की उलटबांसी थी। इन दोनों चुनावों के बीच 2012 में अखिलेश यादव ने इसमें एक नयी भूमिका निभायी। जहां एक तरफ ब्राह्मण और दलित वोट अदल-बदल हो रहे थे, उसके बीच में मध्य वर्ग और युवा मतदाताओं को एक नया वोट बैंक बना कर अखिलेश यादव ने ट्रडिशनल वोट बैंक की दीवार में खिड़की नहीं बनायी, बल्कि उस दीवार को ही ध्वस्त कर दिया।

    अब उत्तर प्रदेश वो उत्तर प्रदेश नहीं रहा जो पुराने फॉम्युर्ले में बांध दिया जाये। यह एक नया उत्तर प्रदेश है जिसमें नये सूत्र बन रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं कि मुस्लिम मतदाता बीजेपी को हराने के लिए टैक्टिकल वोटिंग नहीं करेंगे, या दलितों की पहली पसंद मायावती नहीं होंगी, या यादव मतदाता एसपी के खाते में नहीं जाएंगे, या फिर अगड़ी जाति के वोटर बीजेपी को वोट नहीं देंगे। यह सब कुछ होगा लेकिन इन सभी कुछ का होना अब जीतने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। एसपी-बीएसपी-बीजेपी सभी अपने परंपरागत वोट बैंक के 25 फीसदी नोक पर खड़ी हैं, लेकिन इनसे जीतेगा कोई नहीं। जीतने के लिए अब उनको तीन नयी जातियों को लुभाना होगा। ये नयी जातियां हैं मध्य वर्ग, युवा और महिलाएं। ये तीन वोट बैंक अब अपनी ही तरह से वोट कर रहे हैं।

    पुराने जातिगत बंधन इन पर लागू नहीं होते। उत्तर प्रदेश में भविष्य के चुनाव वही जीतेगा जो इन वोट बैंक्स को अपनी तरफ जोड़ सकेगा। इसलिए समाजवादी पार्टी में चल रही सिर-फुटौवल को ठीक से समझिए। अगर 2012 के चुनाव में अखिलेश के फॉम्युर्ले की थोड़ी झलक थी, तो 2017 भूल जाइये और 2022 के बारे में सोचिए। मध्य वर्ग, युवा और महिलाओं का वोट बैंक 2017 में चुनाव जीतने में भूमिका निभा सकता है लेकिन 22 आते-आते ये तीन वोट बैंक केवल भूमिका नहीं निभायेंगे। ये ही चुनाव तय करेंगे। इन तीनों वोट बैंक के मुद्दे और सरोकार बिल्कुल अलग हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी जी, मत झुकिये, इन निर्लज्जों के सामने…
    Next Article दूसरों का धन अपने खाते में जमा किया तो कार्रवाईः सरकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
    • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
    • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
    • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
    • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version