Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»रात, रेलगाड़ी और आंख से निकलती गर्मी
    ब्लॉग

    रात, रेलगाड़ी और आंख से निकलती गर्मी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 29, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राहुल पांडेय : आत्मीय और प्रेम संबंधों के भीषण टकराव से जी भरकर जूझ लेने के बाद मैं फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। पीठ पर पिट्ठू बैग और हाथ में नये चावल से भरा एक झोला। दिल्ली वापस आना था। प्लैटफॉर्म पर पहुंचा। मेरा डिब्बा सबसे पीछे लगा था। चावल वाले झोले से मेरी उंगलियां कटने को हो रही थीं, जिससे चिढ़कर मैं रेलवे वालों पर मन ही मन भुनभुना रहा था। तकरीबन बारह डिब्बे पार करने के बाद आखिरकार मैं अपने डिब्बे तक पहुंचा। मैं बाइस नंबर पर था। वहां पहुंचकर देखता हूं कि मेरे एक नजदीकी रिश्तेदार पहले से ही बैठे थे। वह खासे पुराने भाजपाई। मैंने पैलगी की, सामान रखा और पानी लेने के लिए बाहर निकल गया।

    बाहर निकलते ही मैंने सबसे पहले मामा को फोन किया। मामा का हंसते-हंसते बुरा हाल। बोले- अब रास्ते भर पक्ष की सुनना। खैर, पानी लेकर मैं वापस आया। रास्ते के लिए मेरे पास कुल मिलाकर चार चीजें थीं। झोले में बर्नियर की भारत यात्रा, कल की बची थोड़ी सी वोदका, खाना और फोन में रखी गोविंदा और जैकी चेन की तीन चार फिल्में। एक रात की बात के लिए इससे ज्यादा किसी को क्या चाहिए। इन सबको यूज कर लेने के लिए थोड़ा सा अकेला वक्त। अपने रिश्तेदार की मौजूदगी में मैं ये तो समझ गया था कि अब ये अकेला वक्त मुझे नहीं मिलने वाला। खैर, अपनी आदत के मुताबिक उन्होंने बातचीत शुरू की।

    नोटबंदी के बाद बने माहौल में वह जिस तरह से जनाक्रोश को जायज ठहराते हुए सरकार का बचाव कर रहे थे, वो उनकी पर्सनालिटी के बिल्कुल मुख्तलिफ था। मेरे सामने दिल्ली के ही एक कॉलेज के टीचर अपनी बूढ़ी मां के साथ थे। दोनों के बीच सोशियो पॉलिटिकल डिसकसन हो रहा था और जाने अनजाने दोनों मुझे ही रिपोर्ट करने की कोशिश कर रहे थे, जैसे मैं कोई बहस का होस्ट होऊं। इससे बचने के लिए मैंने दूसरा रास्ता निकाला और अपने रिश्तेदार को बर्नियर की किताब में चार पांच जगह औरंगजेब लिखा दिखा दिया। वो कुछ देर के लिए किताब के पन्ने पलटने लगे और मैंने मोबाइल में गोविंदा रानी मुखर्जी की लव केमिस्ट्री देखनी शुरू कर दी।

    गोविंदा अपने दोस्तों को समझा रहा था कि क्या हुआ जो वो गरीब है, छोटा आर्टिस्ट है, क्या हुआ जो वो अपने दोस्तों के कपड़े चुपके-चुपके पहनकर उस लड़की के पास जाता है, जिससे वह प्रेम करता है, आखिरकार वो प्रेम करता है। प्रेम करना उसका सपना है। क्या गरीब कभी प्रेम नहीं कर सकता। बड़ा इमोशनल सीन चल रहा था और मेरा एक अंगूठा मेरी मुट्ठी में दब चुका था कि मेरे बगल किसी ने गुदगुदी की। मैं चिंहुका और पलटकर देखा। दो तीन साल का एक छोटा सा बच्चा पीले रंग के बड़े बड़े रोएं वाला स्वेटर पहने मेरी बगल में घुसने की कोशिश कर रहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविद्रूप का शिक्षा शास्त्र
    Next Article दाहिने हाथ की हड्डी टूटी बायें पर चढ़ा दिया प्लास्टर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version