नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह यहां वायरल बुखार की शिकायत के बाद भर्ती हुई थीं। श्री गंगा राम अस्पताल के चेस्ट एंड पुलमोनोलॉजी मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर अरुण कुमार बसु ने कहा, ‘‘गांधी का बुखार ठीक हो गया है और उन्हें स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को करीब 11 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 69 वर्षीय गांधी को 28 नवंबर की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगस्त में भी गांधी वाराणसी में एक रोड शो के दौरान बीमार पड़ गईं थी, तब उन्हें 12 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था।