Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»गैजेट्स»स्मार्टफोन्स को टक्कर देने आया लाइट फोन
    गैजेट्स

    स्मार्टफोन्स को टक्कर देने आया लाइट फोन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 21, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली| स्मार्टफोन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ नई टेक्नोलॉजी लायी जा रही है| ऐसे में एक स्टार्टअप कंपनी आपके लिए कुछ खास लेकर आयी है| अगर आपको भारी और मोटे डिजाईन वाले फोन नहीं पसंद तो यह कंपनी क्रेडिट कार्ड जितना पतला फोन लेकर आयी है| इस फोन की एक खासियत और भी है| इस लाइट फोन में आपको सिर्फ फोन करने और फोन रिसीव करने की सुविधा मिलेगी। स्मार्टफोन्स ने जिस तरह लोगों की जिंदगी पर कब्जा कर लिया है, ऐसे में यह स्मार्टफोन आपको अपनों के लिए समय निकालने का मौका दे रहा है|

    इस फोन के क्या हैं फायदे?

    अक्सर देखने में आता है कि फोन का निजी जिंदगी में कुछ ज्यादा ही दखल हो जाता है। इसी को देखते हुए कई स्टार्टअप कंपनियां स्मार्टफोन का विकल्प तैयार करने में जुटी हैं। जिससे आप लोगों से जुड़े भी रहे और आपको परेशान भी नहीं होना पड़े। एक स्टार्टअप कंपनी आपके लिए ऐसा ही फोन लेकर आई है। यह फोन बहुत ही पतला, छोटा और हल्का है। आपको इसे रखने में कोई भी समस्या नहीं होगी। इस डिवाइस का नाम है लाइट फोन। लाइट फोन क्रेडिट कार्ड के साइज का है और बेहद ही पतला है। इसमें टचस्क्रीन दी गई है।

    जानिए लाइट फोन में क्या है खास?

    लाइट फोन में आपको सिर्फ फोन करने और फोन रिसीव करने की सुविधा मिलेगी। इसमें 2 जी नैनो सिम लगता है| यह आपके प्राइमरी फोन से कॉल्स को फॉरवर्ड करता है। इसके लिए आपको अपने मुख्य स्मार्टफोन में एप इंस्टॉल करना होगा। इसमें एक टच मॉड्यूल, माइक्रोफोन, स्पीकर और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। इस फोन से आप इंटरनेट एक्सेस नहीं कर सकते हैं। फोन को एक बार चार्ज करने के बाद बैटरी 3 हफ्ते तक चलेगी। फोन में कैमरा भी नहीं दिया गया है।

    कब होगी शिपिंग?

    बता दें कि कंपनी ने इस फोन को मई में लॉन्च करने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ कारणों से इस फोन के शिपमेंट में देरी हो गई थी। अब कंपनी ने बताया है कि 30 नवंबर से वह इसकी शिपिंग शुरू करेगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि iOS को लेकर कुछ दिक्कतें आने की वजह से शिपमेंट्स में देरी हुई। लाइट फोन 100 डॉलर (करीब 7000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इसे एक स्मार्टफोन के ठीक उल्टे ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया था और कंपनी ने इसे ‘एंटी-स्मार्टफोन’ बताया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाबुल की शिया मस्जिद में हमलावर ने किया ब्लास्ट, 27 मरे
    Next Article नोटबंदी लागू होने से बंद हुई आतंकवाद की फंडिंग- रामदेव
    azad sipahi desk

      Related Posts

      OnePlus 13 का लॉन्च आज, दो नए स्मार्टफोन की होगी एंट्री

      January 7, 2025

      मुकेश अंबानी ने की एआई क्लाउड की घोषणा, 100 जीबी तक फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज

      August 29, 2024

      माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया

      June 19, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version