Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हर साल देश में 1.20 करोड़ नये रोजगार पैदा करने की जरूरत : मनमोहन सिंह
    Top Story

    हर साल देश में 1.20 करोड़ नये रोजगार पैदा करने की जरूरत : मनमोहन सिंह

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 26, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  पूर्व प्रधानमंत्री व देश में आर्थिक सुधारों के अगुवा मनमोहन सिंह ने आज कहा कि आर्थिक वृद्धि दर को 7-7.5 प्रतिशत पर बनाए रखने के लिए विशेषकर बुनियादी ढांचे में निवेश बढाने तथा विदेश व्यापार में नयी जान फूंकने की जरूरत है। मनमोहन सिंह ने आज यहां उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर्स ऑफ कामर्स के सालाना सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक नीतियां इस तरह से बनाई जानी चाहिए जिसमें सार्वजनिक वित्तपोषण और वृद्धि प्रक्रिया के बीच बेहतर संतुलना बिठाया गया ह। उन्होंने कहा, ‘इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए समावेशी विकास को लोक वित्तपोषण, वित्तीय स्थिरता, रोजगार सृजन, आर्थिक वृद्धि व पर्यावरण संरक्षण से जोड़े जाने की जरूरत है।

    मनमोहन ने कहा, ‘‘श्रम बल में आने वाले युवाओं को काम उपलब्ध कराने के लिये भारत में हर साल 1.20 करोड़ नये रोजगार पैदा करने की जरुरत है। बेरोजगारी के उपलब्ध आंकडे बताते हैं कि इस मामले में हमारे प्रदर्शन में काफी अंतर बना हुआ है।` उन्होंने कहा, ‘‘भारत को बहुआयामी रणनीति अपनानी होगी। इसमें त्वरित वृद्धि, गरीबी कम करने और रोजगार के अवसर पैदा करने, विशेषतौर पर कमजोर तबके के लिये स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं में सुधार लाने, शिक्षा में कौशल विकास और नये रोजगार के अवसर पैदा करने की जरुरत है।` मनमोहन ने कहा कि कुपोषण को समाप्त करने के लिये सरकार, शहरी और ग्रामीण निकायों और निजी क्षेत्र को मिलकर आगे बढ़ना होगा।

    उल्लेखनीय है कि सिंह की अगुवाई वाली संप्रग सरकार के बाद 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार देश को दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनाने की बात कर रही है। मनमोहन ने कहा, ‘हालांकि भारत इस समय 7-7.5 प्रतिशत सालाना की दर से वृद्धि कर रहा है लेकिन वृद्धि प्रक्रिया में स्थिरता के लिए निवेश दर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जरुरत है विशेषकर नये ढांचागत क्षेत्रों में। इसके साथ ही हमारे अंतरराष्ट्रीय व्यापार क्षेत्र विशेषकर निर्यात में नई जान फूंकनी होगी। ` उन्होंने कहा कि भारत 1991 के आर्थिक सुधारों के दौर से सतत विकास के युग में जा रहा है।

    पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब प्राथमिकता केवल तेजी नहीं बल्कि वृद्धि, समानता, समावेश, रोजगार सृजन व पर्यावरणीय सतता के बहुआयामी पहलुओं को दी जानी चाहिए। ` इसके साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा, कुपोषण व गरीबी उन्मूलन में सामने आ रही चुनौतियों को पहचानने की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘गरीबी मिटाने के लिए आर्थिक वृद्धि व व्यापक आर्थिक स्थिरता जरुरी है।` उन्होंने कहा कि नीतिगत हस्तक्षेप के जरिये बेहतर रोजगार सृजन पर ध्यान दिया जाना चाहिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ने नहीं किया भारत बंद का आह्वान: खडगे
    Next Article पीवी सिंधु और समीर हांगकांग ओपन के फाइनल में
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2025

    चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

    June 8, 2025

    भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

    June 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version