Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी»हॉकी में आस्ट्रेलिया से हारा भारत, श्रृंखला बराबर
    हॉकी

    हॉकी में आस्ट्रेलिया से हारा भारत, श्रृंखला बराबर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 30, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न:  वीआर रघुनाथ के दो गोल के बावजूद भारतीय पुरूष हॉकी टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे और अंतिम मैच में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा जिससे दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर छूटी। भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह (छठे मिनट) और रघुनाथ (22वें और 25वें मिनट) ने गोल किये जबकि आस्ट्रेलिया के लिये टेंट मिट्टन (13वें), जैक वेटन (23वें और जेरेमी हेवार्ड (38वें और 54वें मिनट) ने गोल दागे। तीसरे क्वार्टर में अधिकतर समय दस खिलाड़ियों के साथ खेलने वाले भारत ने अच्छी तरह से बचाव किया लेकिन अंतिम हूटर बजने से छह मिनट पहले आस्ट्रेलिया निर्णायक गोल करने में सफल रहा। भारत को आकाशदीप ने छठे मिनट में ही बढ़त दिला दी थी लेकिन पहला क्वार्टर समाप्त होने से दो मिनट पहले आस्ट्रेलिया ने मिट्टन के गोल से बराबरी का गोल कर दिया।

    दूसरा क्वार्टर काफी घटना प्रदान रहा। कप्तान रघुनाथ ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर से बढ़त दिलायी लेकिन भारत इसका अधिक देर तक जश्न नहीं मना पाया क्योंकि आस्ट्रेलिया ने जवाबी हमला करके पेनल्टी कार्नर हासिल किया जिसे वेटन ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। भारत ने मध्यांतर से पहले हालांकि फिर से बढ़त हासिल कर ली। रघुनाथ ने पेनल्टी कार्नर पर गोल किया जिससे भारत मध्यांतर तक 3-2 से आगे था।

    इस क्वार्टर में भारत अधिकतर समय एक खिलाड़ी के बिना खेलता रहा। बीच में तो एक समय ऐसा भी आया जबकि निक्किन थिम्मैया और प्रदीप मोर दोनों को पीले कार्ड मिले और भारत को नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। चौथे और अंतिम क्वार्टर से पहले दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी। आस्ट्रेलिया ने अंतिम क्वार्टर में बेहतर खेल दिखाया और उसने लगातार भारतीय गोल पर हमले किये। हेवार्ड ने ऐसे में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलने में गलती नहीं की और इसके बाद आस्ट्रेलिया ने आखिरी क्षणों में अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी। भारत ने इससे पहले श्रृंखला में पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला को होटल के कमरे में बुलाने पर बांग्लादेश के क्रिकेटरों पर जुर्माना
    Next Article प्रियंका की फिल्म ‘सरवन’ अब 13 जनवरी को होगी रिलीज
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

    May 23, 2025

    वंदना कटारिया ने की अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा

    April 1, 2025

    हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में हरियाणा और झारखंड आमने-सामने

    March 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version