Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»उमेश ने दिलायी भारत को चौथी सफलता, मैथ्यूज 52 रन बनाकर आउट
    क्रिकेट

    उमेश ने दिलायी भारत को चौथी सफलता, मैथ्यूज 52 रन बनाकर आउट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 18, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 172 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने चायकाल तक 37ओवर में 3 विकेट खोकर 138 रन बना लिए। इसके बाद टीम ने चौथा विकेट एंजेलो मैथ्यूज के रूप में खो दिया। मैथ्यूज 52 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए। िस समय चंडीमल के साथ डिकवेला क्रीज पर मौजूद हैं।

    श्रीलंका की पहली पारी :

    सदीरा समरविक्रमा और दिमुथ करूनारतने ओपनिंग करने आए। इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरूआत तो अच्छी की, लेकिन फिर भुवनेश्वर कुमार की गेंद के सामने टिक नहीं पाए और आउट हो गए। समरविक्रमा ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। वहीं करूनारतने 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

    भारत की पहली पारी :

    टीम का पहला विकेट लोकेश राहुल की रूप में गिरा। राहुल पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिखर धवन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए और फिर विराट कोहली भी बिना खाता खोले आउट हो गए। इन तीनों खिलाड़ियों को सुरंगा लकमल ने आउट किया। लकमल ने पहले दिन 6 ओवर फेंके और 3 विकेट झटके और एक भी रन नहीं दिया।

    दूसरे दिन का खेल समय से 15 मिनट पहले शुरू किया गया। मैच का पहला दिन बारिश से काफी प्रभावित रहा और महज 11.5 ओवर की खेल हो सका। टीम इंडिया ने 17 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए हैं। वहीं दूसरे दिन भी स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं दिखी। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट गंवा कर 74 रन बना लिए थे।

    भारत का चौथा विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा। रहाणे मैच के दूसरे दिन महज 4 रन बनाकर शनका की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद रविचन्द्नन अश्विन बैटिंग करने आए और वो भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाए। अश्विन 4 रन बनाकर शनका की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा अर्धशतकीय पारी खेलकर गमगे की गेंद पर बोल्ड हुए। वहीं जडेजा 22 रन और साहा 29 रन बनाकर परेरा की गेंद पर आउट हुए।

    विकेट पतन: 0-1 (राहुल, 0.1), 13-2 (धवन, 6.2), 17-3 (विराट, 10.1), 30-4 (रहाणे, 17.2), 50-5 (अश्विन, 25.6), 79-6 (पुजारा, 37.2), 127-7 (जडेजा, 51.2), 128-8 (साहा, 51.5), 146-9 (भुवनेश्‍वर, 56.2), 172-10 (शमी, 59.3)

    श्रीलंकाई गेंदबाजी :

    सुरंगा लकमल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उन्होंने 19 ओवर किए, जिसमें 26 रन देकर 12 मेडन ओवर फेंके। दिलरुवान परेरा ने 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। इनके अलावा शनका और गमगे ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

    प्लेइंग इलेवन –

    भारत: लोकेश राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचन्द्रन अश्विन, ऋध्दिमान साहा (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

    श्रीलंका: दिमुथ करुनारतने, सदीरा समरविक्रमा, लहिरु थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेरथ, सुरंगा लकमल, लहीरु गमगे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल रॉय ने थामा BJP का दामन, कहा- मोदी जी से प्रभावित हूं
    Next Article पाटीदार नेताओं का कांग्रेस को अल्टीमेटम, कहा- आरक्षण पर अपना रुख करें स्पष्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

    June 4, 2025

    17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

    June 4, 2025

    आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version