IPL टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के निदेशक टीए शेखर ने गुरुवार को अपने पद से पूरी तरह इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली के CEO हेमंत दुआ ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह तेज गेंदबाज व्यक्तिगत कारणों से फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे। शेखर डेयरडेविल्स से उसके उदय के साथ से जुड़े रहे हैं।

दुआ ने कहा कि हम शेखर के फैसले का पूरी तरह सम्मान करते हैं। हम इस बात से काफी निराश हैं कि वह आगे हमारे साथ नहीं होंगे, लेकिन एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हम उनकी स्थिति को अवश्य ही समझते हैं। शेखर फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा थे और उनके जाने से एक जगह खाली हुई है।

शेखर ने कहा कि वह GMR ग्रुप से मिले समर्थन के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला लेना मेरे लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन यह सिर्फ व्यक्तिगत कारणों से था। मैं फ्रेंचाइजी से मिले समर्थन से काफी खुश हूं। 2008 से इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत से इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version