नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन अब शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार को ढोल नगाड़ों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुन्ना किन्नर पर्चा भरने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेयर पद के लिए नामांकन किया।
ढोल-नगाड़ों नाचते, गाते हुए शुक्रवार को साथियों के साथ नामांकन करने मुन्ना किन्नर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर वे मथुरा वृंदावन से नगर निगम के मेयर पद के लिए आवेदन करने को गए हैं। इससे पहले मुन्ना ने कांग्रेस से टिकट मांगा था। वहां से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का पूर्व में ही निर्णय ले लिया था। शुक्रवार को मुन्ना के जुलूस में नाचते किन्नरों को देखने को बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।