Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बुलंदशहर: ईख के खेत में अर्द्धनग्न मिली थी रेप पीड़िता, 7 दिन बाद हुई मौत
    देश

    बुलंदशहर: ईख के खेत में अर्द्धनग्न मिली थी रेप पीड़िता, 7 दिन बाद हुई मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोतवाली देहात के चोला क्षेत्र में अर्धनग्न एवं बेहोश हालत में मिली रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों की मानें तो पीड़ित महिला के ब्रेन का एक हिस्सा चोट की वजह से डेड हो गया था जिसका इलाज नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान पीड़ित की देर रात मौत हो गई।

    15 नवम्बर को चोला क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। अगले दिन सुबह यानी 16 नवंबर को महिला ईख के खेत में अर्धनग्न एवं बेहोश हालत में पड़ी मिली। महिला के गले को घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने रेप पीडिता को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया लेकिन हालत बिगड़ने पर नोएडा रेफर कर दिया गया। नोएडा में महिला को निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था। बता दें कि गुरुवार शाम से महिला की हालत अधिक बिगड़ गई। चिकित्सकों की जांच में महिला के सिर में गंभीर चोट होने का पता चला है।

    पुलिस अधिकारी की मानें तो प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों द्वारा महिला के ब्रेन का एक हिस्सा डेड होने बताया गया था जिसका इलाज नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान पीड़ित की देर रात मौत हो गई। रेप पीड़िता की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, इस घटना में शामिल आरोपियों का पुलिस एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पता नहीं लगा सकी है।

    एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि खेतों में एक महिला अर्धनग्न एवं बेहोश हालत में मिली थी। महिला के परिजनो की तहरीर पर 307, 376 आईपीसी की धारा में केस दर्ज कर लिया गया था। बताया कि महिला की हालत गम्भीर थी, गले पर निशान था। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। एसपी देहात ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। नोएडा में ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं। बताया कि पीएम रिपोर्ट और रेप पुष्टि के संबंध में स्लाइड बनाकर लखनऊ लैब भेजी गई है। दोनों रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

    संदिग्ध आरोपी पकड़ से दूर

    पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही थी। बता दें कि महिला के बेहोश होने के कारण पुलिस बयान भी दर्ज नहीं कर सकी थी। महिला की मौत हो जाने के बाद पुलिस के हाथ अभी तक आरोपियों से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है तो आखिर ऐसी क्या वजह है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी कर अभी तक पूछताछ नहीं की गई। अब देखना यह होगा कि पुलिस रेप पीड़िता को न्याय दिला पाती है या नहीं?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभियान: सीएम नीतीश बोले, सामाजिक मुद्दों पर एकजुटता जरूरी
    Next Article मिस्रः मस्जिद पर चरमपंथी हमला, 184 मौतें
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

    June 7, 2025

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

    June 7, 2025

    प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    June 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना
    • शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version